होली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लेकिन होली मिलन समारोह की हर जगह धूम है। इसी बहाने माहौल होलियाना सा हो गया है। हर होली मिलन समारोह...
बिहार

होली मिलन समारोह के बहाने फतुहा में पत्रकारों ने मनाई होली  

फतुहा, अमरेंद्र। होली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लेकिन होली मिलन समारोह की हर जगह धूम है। इसी बहाने माहौल होलियाना सा हो गया है। हर होली मिलन समारोह में होली के गीत और गुलाल रंग बिखेर रहे हैं।   

  ऐसा ही कुछ रंगीन माहौल मिजाज दिखा फतुहा के महारानी चौक स्थित एक निजी हॉल में। यहां पत्रकार समन्वय समिति द्वारा होली के इस समारोह का आयोजिन किया गया था। यहां भी अबीर गुलाल तो खूब उड़े और उड़ाए गए। साथ ही गीत और संगीत ने भी फिजा को होली पूर्व ही होलीमय बना दिया था। साथ में बेहतर होली पकवान की व्यवस्था भी की गई थी। पत्रकारों के साथ साथ यहां स्थानीय लोगों ने भी होली का खूब आनंनद उठाया।

 Read also सामयिक परिवेश स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह

 कार्यक्रम में लक्ष्मण व्यास एन्ड पार्टी की टीम ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत गाए, जिसमें लोग झूम उठे। कार्यक्रम में आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर और अबीर-गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया।

Get Corona update here

 कार्यक्रम पश्चात पुआ-पुरी के साथ लजीज व्यंजन का आनन्द भी लोगों ने लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार गौतम, रमाशंकर द्विवेदी, परमानन्द सिंह की मुख्य भूमिका  रही। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.