वरिष्ठ पत्रकार एवं आकाशवाणी के औरंगाबाद स्थित संवाददाता कमल किशोर बिहार आकाशवाणी संवाददाता संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर आकाशवाणी के...
बिहार

कमल किशोर बने आकाशवाणी संवाददाता संघ के प्रदेश अध्यक्ष

कौशल किशोर कौशिक बने संघ के संरक्षक तो शशांक शेखर महासचिव

पटना,संवाददाता। वरिष्ठ पत्रकार एवं आकाशवाणी के औरंगाबाद स्थित संवाददाता कमल किशोर बिहार आकाशवाणी संवाददाता संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर आकाशवाणी के संवाददाता सहित औरंगाबाद के पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है।इसके साथ ही आकाशवाणी के मुजफ्फरपुर संवाददाता कौशल किशोर कौशिक को संघ का संरक्षक और बक्सर संवाददाता शशांक शेखर को महासचिव बनाया गया है। पदाधिकारियों का यह मनोनयन पटना में आकाशवाणी के प्रदेश भर के संवाददाताओं की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
इसी प्रकार अशोक प्रियदर्शी (नवादा) हरिकांत सिंह (शिवहर), कृष्ण कुमार (समस्तीपुर ) होमी चंदन (पूर्णिया ) , मुकेश कुमार चौधरी (कटिहार ), आशीष कुमार (पश्चिम चंपारण ), निरंजन कुमार (नालंदा ) और मणिकांत झा (दरभंगा ) संघ के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि आलोक कुमार (पूर्वी चंपारण) को संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभात सुमन (खगड़िया ) बिदु शेखर (बांका), मनीष कुमार वत्स (मधेपुरा),आरती कुमारी (सहरसा) और मनोज कुमार सिंह (वैशाली) को सचिव पद की जिम्मेवारी दी गई है, जबकि मुकेश कुमार सिंह (भोजपुर) तथा पंकज कुमार (जमुई) और विनय कुमार (लखीसराय) संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें –याद किये गए डॉक्टर जनार्दन प्रसाद सिन्हा, साहित्यकुंज ने सम्मानित किया डा. प्रत्यूष सहित चार को
आकाशवाणी संवाददाता संघ का . सचिव श्रीकांत पांडेय (कैमूर), चंद्रभूषण कुमार (अरवल), धर्मवीर भारती (गया), निरंजन कुमार (शेखपुरा ), विजय कुमार झा (बेगूसराय) गौतम सहगल (अररिया ) ‘विनोद कुमार (भागलपुर ) पवन कुमार सिंह (सारण) आकाश कुमार ‘(सिवान), मधेश कुमार तिवारी (गोपालगंज ),रवि शंकर चौधरी (सुपौल), विशाल कुमार (किशनगंज), राजेश कुमार (सीतामढ़ी), प्रशांत कुमार सिंह (मुंगेर), आभाष रंजन (जहानाबाद) को बनाया गया है। नवनियुक्त चंदन कुमार (रोहतास),आशीष कुमार (पटना) और मधुबनी संवाददाता कार्यकारिणी समिति के सदस्य होंगे ।

इसे भी पढ़ें-आईआईटी और नीट प्रतियोगियों के लिए बिहार को एजुकेशनल हब बनाएगा इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या
बैठक के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल किशोर ने कहा कि आकाशवाणी के प्रदेश भर के सभी संवाददाता विकास तथा जनहित से जुड़ी सटीक व सकारात्मक खबरों के लिए नई ऊर्जा तथा जोश के साथ कार्य करेंगे और संवाददाताओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *