भगवान महादेव या भोले शंकर के प्रिय महीना सावन चल रहा है। चारो ओर बम बम भोले और बोल बम के भक्तिमय नारों से माहौल गूंजायमान हो रहा है...
बिहार

भगवान महादेव के गाने और भजन की धुन पर खूब झूमे कांवरिए

  (बांका/अबरखा), जितेन्द्र कुमार सिन्हा। भगवान महादेव या भोले शंकर के प्रिय महीना सावन चल रहा है। चारो ओर बम बम भोले और बोल बम के भक्तिमय नारों से माहौल गूंजायमान हो रहा है । बैसे भी सावन महीना भगवान महादेव के लिए समर्पित माना गया है और पूरे महीने बोल बम, भगवान महादेव के गीत, संगीत  और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता रहता है। कांवरिए कांवर में जल भर कर मिलों पदयात्रा करते हैं और शिव का अभिषेक करते हैं।

 इसी क्रम में बिहार सरकार की ओर से बांका जिला प्रशासन के तत्वावधान में अबरखा में साकार कलाकृति के शवीर ने भी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।  

Read also-  26 जुलाई को जविपा पटना में करेगी आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन : अनिल कुमार

 सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुन्ना पंडित (देवराज मुन्ना) ने अपने गाने के धुन पर कांवरियों को खूब झूमाया, मौके पर मुन्ना पंडित ने सावन के गाने ”रोड में कंवरिया के भीड़ लागल बा कमे चलावा ….. की प्रस्तुति शानदार रही। लोग इस प्रस्तुति से भक्तिरस में डूब से गए।  

 watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इसके साथ ही कार्यक्रम में गायक मुन्ना पंडित, शिवम कुमार और गुड़िया गिरी ने एक से बढ़कर एक सावन महीने से संबंधित गाने की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध तो किया ही साथ ही माहौल को भी भक्तिमय बना दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.