Karna Kayastha Kalyan Manch
बिहार

कायस्थ समाज के लिए रविनंदन सहाय का जाना अपूर्णीय क्षति : मनोज मनु


कर्ण कायस्थ कल्याण मंच (Karna Kayastha Kalyan Manch) और मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय बिहार इकाई के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व रविनंदन सहाय के जयंती को उत्प्रेरक दिवस के रूप में याद किया गया। श्वेता श्रीवास्तव की अध्यक्षता और विनय कुमार कर्ण के संचालन में आयोजित शोक सभा मे उनके तश्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Karna Kayastha Kalyan Manch में आयोजित शोक सभा को सम्बोधित करते हुए जनता दल यू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि आज विश्वास नही होता है कि स्व सहाय हम लोगो के बीच नही है। उनके निधन से कायस्थ समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व सहाय हमेशा समाज को एक सूत्र में पिरोने में लगे रहते थे।श्री सहाय ही बिहार में एक मात्र शख्स थे कि उनके द्वारा संचालित संस्थाओं में निनानवे प्रतिशत लोग कायस्थ समाज से ही कार्यरत थे।

स्व. सहाय अपने पिता कायस्थ समाज के पितामह स्व के एन सहाय के पद चिन्हों पर चलते हुए कायस्थ समाज के साथ साथ अन्य समाज को उपर उठाने के लिए अंतिम दम तक प्रयत्नशील रहे। मिशन टू करोड़ चित्रांश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ ने स्व सहाय को याद करते हुए कहा कि वे सादगी के प्रतिमूर्ति थे और सादा जीवन उच्च विचार के व्यक्तित्व के स्वामी थे।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सुमित श्रीवास्तव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि स्व सहाय कायस्थ समाज के गांधी थे, उनके नही रहने से कायस्थ समाज को जो क्षति हुई है वह असहनीय है।

उत्प्रेरक दिवस व शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने एक प्रस्ताव रखा जिसमे बिहार सरकार और तमाम कायस्थ संगठनो से सहाय सदन में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने व सहाय सदन के पीछे बाली सड़क का नाम रविनंदन सहाय के नाम पर रखने की मांग की गई ,जिसे पारित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित उत्प्रेरक दिवस व शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों विपिन कुमार कर्ण, अधिवक्ता राजेंद्र लाल दास, संजय कुमार, सुनील कुमार कर्ण, संजीव कुमार, अधिवक्ता शंभु प्रसाद, राज कुमार दिलीप, दीपक लाल दास, अमित कुमार, अनुपमा कुमारी, बन्दना सिन्हा, रश्मि कुमारी,सीमा वर्मा, आदि प्रमुख थी।