शहर की एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट सामाजिक सरोकारसे भी जुड़ी हुई संस्था है। यही वजह है कि प्रत्येक ...
बिहार

कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट ने पटना में जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

पटना, संवाददाता। शहर की एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट सामाजिक सरोकारसे भी जुड़ी हुई संस्था है। यही वजह है कि प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में यह जरूरतमद गरीब लोगों के बीच गर्म कपड़ा और कंबल का वितरण करती रही है।

 इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड में कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पटना के गाँधी मैदान के आस-पास जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

 मौके पर ट्रस्ट की संस्थापिका मौसम शर्मा ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए हमारे ट्रस्ट की तरफ़ से जरुरतमंद लोगों को हर साल की तरह इस साल भी कंबल वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि कहा हमारी संस्था आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता देती है। संस्था के सभी सदस्य इस दिशा में प्रयत्नशील रहते हैं। अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार हम सभी कोशिश करते हैं कि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि इस मानव सेवा कार्य में ट्रस्ट की सदस्य संगीता, सोनल, शोभना, प्रियंका, हेमा, सुश्मिता और वर्षा ने बढ़-चढ़कर हिसा लिया और अपना सराहनीय  योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें- हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार नीरव समदर्शी

 मौसम शर्मा  ने आमजनों से  भी  इस ठंड  में जरूरतमंद  लोगों की मदद  करने  की गुहार गुहार लगाई।साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार जरूरतमंद लोगों की मदद करके देखिए तो, कितनी बड़ी आत्मसंतुष्टी मिलती है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस धर्म का पालन हम सब को करना चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.