आश्रय ओल्ड एज होम मनाएगा अपना स्थापना दिवस। पटना के नेहरू नगर में आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले छह वर्षो से संचालित एक वृद्धाश्रम आश् ...
बिहार

आश्रय ओल्ड एज होम के स्थापना दिवस पर कवि गोष्ठी सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन

आश्रय ओल्ड एज होम मनाएगा अपना स्थापना दिवस। पटना, संवाददाता। पटना के नेहरू नगर में आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले छह वर्षो से संचालित एक वृद्धाश्रम आश्रय ओल्ड एज होम आगामी 16 अप्रैल को अपना 6ठा स्थापना दिवस समारोह मना रहा है।

आश्रय ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम के संचालक राकेश गांधी ने बताया कि 6ठे स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की ओर से कवि गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लगातार संस्थान को संघर्ष करना पड़ा है। खास कर आर्थिक क्षेत्र में हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिर कुछ मीडिया और कुछ लोगों की मदद से हम इन मुश्किलों से उबर पाए।

Read also-थावे महोत्सव में नीतू नवगीत ने दी प्रस्तुति, उनके गीतों पर झूम उठे श्रोता

राकेश कुमार गांधी

राकेश गांधी ने कहा कि अभी कोरोना से थोड़ी राहत है। जीवन सामान्य होने लगा है। ऐसे में हमने स्थापना दिवस मनाने का निर्णय़ लिया है। उन्होंने कहा कि कवि सम्मेलन में बतौर कवि श्याम कुमार प्रभाकर,, प्रीति सुमन, बांके बिहारी साह और जय प्रकाश पुजारी ने आने की अपनी सहमती दे दी है।

Get Corona update here

राकेश गांधी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के 13 दिग्गजों को संस्था इस बार सम्मानित करने जा रही है। और कोशिश होगी कि इस तरह का सम्मान समारोह हम प्रतिवर्ष करते रहें।  इसबार सम्मानित होने वाले में आनंद कुमार, मुकेश महान, मिथिलेश सिंह, डा. नम्रता आनंद, अंकिता सहाय, विजय रंजन,अशोक प्रियदर्शी, युगल किशोर सिन्हा,मुन्ना सिंह, प्रिंस राज प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त खेसारी लाल यादव फाउंडेशन, वृद्ध केयर, इनरव्हील क्लब, मिशन सहयोग जैसी संस्थाओं को भी ओल्ड एज होम सम्मानित करेगा।     

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.