gkc ,bihar
बिहार

बौद्धिक जाति के रूप में वैश्विक विस्तार ले रहा है कायस्‍थ समाज : राजीव रंजन प्रसाद

अपने स्वर्णिम इतिहास को फिर दोहराएगा कायस्‍थ समाज : डा.नम्रता आनंद । सदियों से पीढ़ियों से खुद को साबित करता रहा है कायस्‍थ समाज : रागिनी रंजन ।  जीकेसी 25 सितंबर से बिहार में करेगा शंखनाद यात्रा । पटना, मुकेश महान। बौद्धिक जाति के रूप में अब वैश्विक विस्तार ले रहा है कायस्‍थ समाज । विदेशों में भी हर जगह अब कायस्थों का बोलबाला दिखने लगा है। कायस्थ बुद्धिजीवि हैं, पराकर्मी हैं, त्यागी और बलिदानी हैं। प्रखर प्रवक्ता और नेतृत्वकर्ता हैं आंदोलनकारी भी हैं। और इन सब की झलक स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों को दिखी है। ये बातें ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेस के ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने पटना में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कही। गौरतलब है कि यह बैठक उम्मीदों का कारवां- दिल्ली चलो अभियान के संदर्भ में आयोजित की गई थी। श्री राजीव रंजन ने कहा कि  अब हमें अपने ही देश में फिर से नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित होना है। राजनीतिक सहभागिता लेनी है। और इसके लिए हमें एक होना है, यही हमारा एक मात्र विकल्प भी है। इसके लिए उन्होंने 19 दिसंबर को तालकटोरा स्‍टेडियम में आयोजित विश्व कायस्थ सम्मेलन ‘उम्‍मीदों का कारवां’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज के लोगों आहवान भी किया। gkc ,bihar

मौके पर जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि कायस्थ समाज को अब कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। उनकी विद्वता, उनका पराक्रम, उनका देशप्रेम, उनका नेतृत्व सबकुछ सदियों और पीढ़ियों से साबित होता रहा है। बस हम सबको एक होने की जरूरत है। हम फिर से नया इतिहास रचेंगे.

Read also- राजद कार्यकर्ता पार्टी के माजबूत अंग, पार्टी निर्देशों का करें पालन- नेता प्रतिपक्ष

 जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि दिल्ली चलो एक नारा नहीं बल्कि एक मिशन है और इसकी तैयारी हर प्रदेश में की जा रही है। बिहार भी इसके लिए तैयार है अपने प्रदेश के कायस्थ समाज को भरोसा दिलाया कि अगर हम एक हुए और रहे तो कायस्थ समाज अपना स्वर्णिम इतिहास फिर से दुहराएगा। इसलिए उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 25 सितंबर से होने वाली शंखनाद यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लें और दिल्ली में अपनी पूरी ताकत दिखाएं। gkc ,bihar


watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

मौके पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, दिलीप कुमार सिन्हा, विद्या भूषण, डब्लू,  संजय कुमार सिन्हा, आलोक कुमार वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, कर्नाटक महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पूजा चंद्र, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दास आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष बृजेश , रुपेश चंद्र कोषाध्यक्ष, बिहार मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव मुकेश महान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रिधिमा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष कला संस्कृति प्रकोष्ठ दिवाकर कुमार वर्मा, प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा सहित सभी 38 जिलों से आये प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.