ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की शंखनाद यात्रा जब कई जिला होते हुए कटिहार पहुंची तो एकबार फिर गरजे ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद। क...
बिहार

पार्टी और नेताओं को अपनी ताकत का एहसास कराएं कायस्थ वोटर्स : राजीव रंजन

कटिहार शंखनाद यात्रा में गरजे ग्लोवल अध्यक्ष। कटिहार, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की शंखनाद यात्रा जब कई जिला होते हुए कटिहार पहुंची तो एकबार फिर गरजे ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद। कटिहार में कायस्थों के एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कायस्थों को अब अपनी ताकत हर क्षेत्र में दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि अगर कायस्थों के वोट से कोई जीतता है या कायस्थ किसी नेता को हराते हैं तो उन्हें  इस बात का ऐहसास उस नेता को कराना होगा। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ नोट से काम नहीं चलेगा। अपने वोट और कायस्थों के वोट की ताकत अब नेता को और हर राजनीतिक पार्टियों को महसूस कराने की जरूरत है। इसके साथ ही दिल्ली में आयोजित होने वाले कायस्थ महासम्मेलन में सभी को दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्लोबल अध्यक्ष  राजीव रंजन प्रसाद,  प्रदेश अध्यक्ष नम्रता आनंद, एवं पटना के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थेl  इस संगठन का मुख्य उद्देश्य चित्रांश परिवार के लोगों का आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक, सशक्तिकरण के  क्षेत्र में उत्थान करना हैl

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी को माल्यार्पण एवं गणेश वंदना से किया गया। मौके पर जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज कायस्थ जाति के संगठित नहीं होने से हम अपने हक को सही तरीके से हासिल नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए और संगठन को मजबूत करते हुए सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक रूप से सबल होना चाहिए। उन्होंने जीकेसी सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत कुमार मल्लिक ने ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को शौल प्रदान किया एवं कटिहार के कार्यकारी अध्यक्ष  राजेश कुमार वर्मा ने मेमेंटो प्रदान किया। इस कार्यक्रम मे कटिहार के प्रबुद्ध व्यक्ति डॉक्टर, सामाजिक क्षेत्र के लोगों को ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद  द्वारा डॉक्टर पीसी दास, प्रोफेसर  एसएन कर्ण, बीपी श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, बिटटू घोष, पुरुषोत्तम कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा राष्ट्रीय सलाहकार, आरक्षी अधीक्षक विकाश कुमार को शॉल ग्लोबल अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आरक्षी अधीकक्षक कटिहार विकास कुमार ने कहा कि मैं ग्लोबल  कायस्थ  कांफ्रेंस के सम्मेलन में भाग लेकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूंl  खासकर उन्होंने कहा कि हम लोगों को सभी क्षेत्र में चाहे वह सरकारी नौकरी हो, व्यापार हो, जो भी क्षेत्र है उस क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा कर के उस क्षेत्र में आगे बढ़ना होगाl

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक मल्लिक, पवन कुमार श्रीवास्तव, असीम  सिन्हा, चंदन कुमार कर्ण, संदीप कुमार, सुमित वर्मा, राजीव वर्मा, आनंद वर्मा, शैलेंद्र सिन्हा, संजीव सिन्हा, अजीत कंठ, दिलीप सिन्हा, सोनू सिन्हा,शंभू कुमार अस्थाना,मौसमी सिन्हा, श्यामल किशोर सिन्हा, दिलीप बर्मा, सुमन वर्मा, मुकेश सिन्हा ने अपनी महथी भूमिका निभाई।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.