के बी सहाय महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कायस्थ रत्न कृष्ण बल्लभ सहाय की पुण्यतिथि पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेस (जीकेसी) ...
बिहार

के बी सहाय महान स्वतंत्रता सेनानी और लोकप्रिय राजनेता थेः राजीव रंजन

पटना, संवाददाता। के बी सहाय महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कायस्थ रत्न कृष्ण बल्लभ सहाय की पुण्यतिथि पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेस (जीकेसी) द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह श्रद्धांजलि सभा जीकेसी कार्यालय में आयोजित की गई थी। मौके पर जीकेसी के अधिकारी, पदाधिकारी और सदस्यों ने मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री कायस्थ रत्न कृष्ण बल्लभ सहाय को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने स्व. सहाय को एक महान स्वतंत्रता सेनानी, एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता बताया।

Read also- लिट्रा पव्लिक स्कूल का समर कैम्प का हुआ समापन

श्री प्रसाद ने उनके द्वारा लिए गए निर्णयों- जैसे ज़मींदारी उन्मूलन समेत अनेक यादगार फ़ैसलों की चर्चा करते हुए उन्हें इतिहास पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि उनके तमाम फैसले जनहित में होते थे। बिहार के विकास में उनकी भूमिका को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। वो एक अनुकरणीय व्यक्तित्व थे। हमसब को उनका अनुकरण करना चाहिए।  

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

इस अवसर पर श्री दीपक अभिषेक, राजेश सिन्हा संजू, मनोज कुमार सिन्हा, वंदना सिन्हा, नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, आलोक कुमार, शैलेश कुमार, बलिराम, कुमार आर्यन, पीयूष श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित पदाधिकारिओँ ने स्व सहाय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.