किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलवाने की कर रहे हैं कोशिश।दनियावां-बिहटा-सरमेरा हाइवे पर फतुहा...
बिहार

पीड़ित मजदूर परिवार से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव ने की मुलाकात

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलवाने की कर रहे हैं कोशिश। फतुहा, संवाददाता। दनियावां-बिहटा-सरमेरा हाइवे पर फतुहा प्रखंड अंतर्गत गौरी पुंदह गांव के निवासी किसान मजदूर सरेखी राउत की पत्नी-रीता देवी 50 वर्ष, भतीजा-पंकज कुमार एवं पोता-सुदामा कुमार की भारी वाहन से मोटरसाइकिल को कुचल दिया था, जिसके कारण दुर्घटना में तीन लोगों की एक साथ मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वो सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।

Read also- बैकटपुर उप मुखिया रवि शर्मा ने बच्ची के जन्म पर दिया 18000 रूपये का चेक

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने पीड़ित परिजनों के गांव जाकर सान्त्वना दी। साथ ही सरकारी सहायता दिलाने के लिए पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन से मोबाइल से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। एसडीओ ने यथाशीघ्र सरकारी मुआवजा देने का भरोसा दिलाया। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के इस पहल से ग्रामीणों में और पीड़ित परिवारों के बीच उम्मीद की एक किरण दिखी है।

Get Corona update here 

  मौके पर बाढ़ ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा विजय कुमार वत्स, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पटना महानगर सह संयोजक संजय चंद्रवंशी, फतुहा उत्तरी मंडल अध्यक्ष पारसनाथ यादव, सत्येंद्र पासवान, विक्की सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.