ड्रीम नेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित और आशियाना नगर स्थित शिक्षण केन्द्र में क्रॉनिकल अकैडमी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और शिक्षा...
बिहार

 कुमार विजय ने संस्था ड्रीम नेशन के एक बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली

 पटना, संवाददाता।संस्था ड्रीम नेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित और आशियाना नगर स्थित शिक्षण केन्द्र में क्रॉनिकल अकैडमी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और शिक्षाविद कुमार विजय पहुंचे, और केंद्र का मुआयना किया। गौरतलब है कि ड्रीम नेशन शिक्षण केंद्र में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा और जरूरत के अन्य सामान उपलब्ध कराया जाता है। मौके पर कुमार विजय ने इस संस्था में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि इस एक बच्चे की अन्य जरूरतों का ख्य़ाल भी रखा जाएगा और उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

Read also- नेपाल की निर्माण यात्रा में कायस्थों का अतुलनीय योगदान : राजीव रंजन

 इसके पहले कुमार विजय ने संस्था में मुफ्त शिक्षा ले रहे तमाम बच्चों से मुलाकात की और उनके बीच हेल्दी डायट वाला फुड पैकेट वितरित किया। साथ ही केन्द्र में उन्होंने प्लांटेशन भी किया।   

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन ड्रीम नेशन के संस्थापक अमित सिंह ने मानवता की मूर्ति बताते हुए कुमार विजय का आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग संस्था को मिलता रहा तो संस्था और बेहतर काम कर पाएगी।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.