Lal Bahadur Shastri Award
बिहार

वंदे मातरम फाउंडेशन ने किया लाल बहादुर शास्त्री सम्म्मान का आयोजन

Lal Bahadur Shastri Award: 22 सितंबर सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन के सौजन्य से 23 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री सम्म्मान का आयोजन किया जा रहा है। वंदे मातरम फाउंडेशन के सदस्यों और पदाधिकारियों की एक बैठक की गईं, जिसकी अध्यक्षता राजन सिन्हा ने की। वंदे मातरम फाउंडेशन द्वारा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान पिछले 15 वर्षो से धूमधाम से मनाया जाता है। बैठक में लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्बधित विषयो पर चर्चा की गयी।

Lal Bahadur Shastri Award : सर्वसम्मति से यह तय हूआ कि लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 23 अक्टूबर को किया जायेगा। बैठक में संस्था द्वारा कई सामाजिक एवं जानोपयोगी कार्यों कों किये जाने पर सहमति बनी है, जिसके तहत चिकित्सा सेवा, क़ानूनी सलाह सेवा, अनाथ बच्चे, वृधाश्रम पर कार्य किया जायेगा। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जायेगा।

बैठक में राजन कुमार सिन्हा, रवीन्द्र कुमार, जीतेन्द्र कुमार मिश्रा, मोनिका सिन्हा, अमित कुमार,राजकुमारी सिंह,पुष्पा तिवारी, प्रेम कुमार, अनुराग समरूप, राजू भाई, दीपक कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार समेत कई लोगों ने शिरकत की। हाल ही में संस्था की एक पदाधिकारी चंद्र पूर्णिमा जी के पतिदेव का स्वर्गवास हो गया था, जिनके लिए वन्दे मातरम फाउंडेशन के सदस्यो एवं पदाधिकारी द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.