लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 25 अक्टूबर को। सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन के सौजन्य 25 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 सह ...
बिहार

25 अक्टूबर को होगा लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 का आयोजन

लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 25 अक्टूबर को। पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन के सौजन्य 25 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। 

   इस बावत वंदे मातरम फाउंडेशन के सदस्यों और पदाधिकारियों की एक बैठक की गईं, जिसकी अध्यक्षता राजन सिन्हा ने की। बैठक में लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्बधित विषयो पर चर्चा की गयी। लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 सह सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी पटना के हिंदी साहित्य समेल्लन में किया जा रहा है।

Read also- नाइन टू नाइन टीकाकरण विशेष शिविर का एसडीओ ने किया उद्घाटन

   इस अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने बताया कि बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों एवं क्षेत्रों में कई लोग अपने स्तर पर निस्वार्थ भाव से निरंतर बिहार को एक बेहतर और समृद्ध राज्य बनाने को प्रयासरत हैं। उन्हीं लोगों को प्रोत्साहित एवं उनके बिहार और समाज के लिए किये जा रहे सराहनीय काम को सम्मान देने के लिये भारत रत्न लाल बहादुर सम्मान 2021 का आयोजन किया गया है।

इसे भी देखें – कुंडली में पितृ दोष दूर करने के 10 जबरदस्त और आसान उपाय | पितृ दोष से मुक्ति दिलाएंगे ये 10 उपाय

    इस अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के प्रधान महासचिव रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सम्मानित किये गये लोग वे रीयल हीरो हैं विभिन्न क्षेत्रों में जो निरंतर बिहार को एक बेहतर और समृद्ध राज्य बनाने को प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से वैसे लोगों को सम्मान से नवाजा जायेगा जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुए अपनी सशक्त पहचान बनायी है।        वंदे मातरम फाउंडेशन के सचिव राजू ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें कई नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.