राजद कार्यालय में लोहिया कर्पूरी पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्...
बिहार

जन्मदिन पर लालू ने लोहिया कर्पूरी पुस्तकालय और वाचनालय का उद्घाटन किया

पटना,संवाददाता। राजद कार्यालय में लोहिया कर्पूरी पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का 75वाँ जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद ने 75 किलो का लड्डू कार्यकर्त्ताओं और नेताओं के लिए खासतौर पर तौहफे के तौर पर मौजूद लोगों का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गरीबों का मसीहा पुस्तक का लोकार्पण भी किया और संबोधन में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि इस उंचाई तक पार्टी को पहुंचाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही इन्होंने कहा कि नफरत के खिलाफ समाज में बेहतर वातावरण के निर्माण के लिए समाजवादी दृष्टिकोण को लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। और इसमें महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेदकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और उनके जैसे अन्य समाजवादी नेताओं के विचारों को लोगों तक ले जाने और पहुंचाने की आवश्यकता है।

Read also- बिहारी छात्र वेदांत वर्मा को स्कॉटलैंड में बनाया गया स्टूडेंट ब्रांड एंबेसेडर

 इस अवसर पर इन्होंने पार्टी कार्यालय में लोहिया-कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय सह तेजस्वी वाचनालय का उद्घाटन किया। और कहा कि इसका लाभ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उन लोगों को भी मिलेगा जो महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेदकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, कर्पूरी, जेपी, विवेकानंद सहित उन सभी समाजवादियों के विचारों को लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जो ऐसे माहौल में मोहब्बत का पैगाम देने का काम करे क्योंकि देश में ऐसा माहौल उत्पन्न कर दिया गया है जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, शिवचन्द्र राम, वृषिण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र, विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, चितरंजन गगन, एजाज अहमद, संगठन महासचिव राजेश यादव, विजय मंडल, ऋषि यादव, प्रो. सहित सैंकड़ों की संख्या में राजद के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन पर बधाई दी और इनके दीर्घायु तथा स्वस्थ होने की कामना की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.