आस्था होम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा लायंस क्लब ऑफ पटना ग्रैंड के वर्तमान प्रेसीडेंट लायन इंजीनियर रामजी सिंह को लायन इंटरनेशनल डि...
बिहार

लायन ई.रामजी सिंह बने लायंस क्लब के रीजनल चेयरपर्सन

पटना, संवाददाता। आस्था होम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा लायंस क्लब ऑफ पटना ग्रैंड के वर्तमान प्रेसीडेंट लायन ई.रामजी सिंह को लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई. के द्वारा जोनल चेयरपर्सन से पद्दोन्नति दे कर लायन सत्र 2022-23 के लिए रीजनल चेयरपर्सन मनोनीत किया गया है। लायन ई. रामजी सिंह लायंस क्लब के अलावा, यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य समेत कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के सदस्य भी हैं।

Read also- स्वस्थ रहने का मंत्र हमारी हथेलियों में, एक्यूप्रेशर से इलाज है कारगर : अनिल कुमार

 लायन ई.रामजी सिंह का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। उनके मनोनयन पर लायंस क्लब ऑफ पटना ग्रैंड के सेक्रेटरी लायन रजनीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त किया है और कहा कि ये हमारे क्लब के लिए गौरव की बात है। लायन रजनीश कुमार ने नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मधेश्वर सिंह, यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया, राज्य शाखा के अध्यक्ष मोहन कुमार, उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर, सचिव एके बोस आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए रामजी सिंह को चेयरपर्सन मनोनित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Get Corona update here

 अपने प्रोन्नति पर ई.रामजी सिंह ने कहा है कि क्लब के रीजनल चेयरपर्सन का पद काफी जिम्मेदारी भरा है। क्लब ने मुझपर भरोसा किया है। इसके लिए क्लब के सभी अधिकारी- पदाधिकारी का मैं आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही मै भरोसा दिलाता हूं कि मैं इमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करूंगा।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.