लोजपा (रामविलास) के जिला संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न।रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदे...
बिहार

लोजपा (रामविलास) को मिला नया नारा- बूथ मजबूत, चिराग मजबूत

लोजपा (रामविलास) के जिला संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न।फतुहा,संवाददाता। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर पटना पूर्वी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में जिला संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 लोजपा (रामविलास) की इस समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में संजय चौधरी भी शामिल हुए। इस बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं को खास जिम्मेवारी भी दी गई। बैठक में समीर कुमार- उपाध्यक्ष, दिपशकल पासवान-महासचिव, रघुवीर सिंह राणा-उपाध्यक्ष, संदीप पासवान-उपाध्यक्ष, संजीत पासवान- सचिव, अठमलगोला प्रखंड अध्यक्ष- संदीप पासवान, बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष-सुभाष पासवान, बाढ़ नगर अध्यक्ष-अनीकेत देव को मनोनीत किया गया।

Read also- जयप्रकाश नारायण ने अपने विचार और व्यक्तित्व से देश को नई दिशा दी : राजीव रंजन

  वहीं बैठक में क्षेत्र में पार्टी की स्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी चर्चा हुई कि बूथ स्तर पर पार्टी को कैसे और मजबूत किया जा सकता है। इस बैठक में रंजित यादव ने एक नया नारा भी दिया कि- बूथ मजबूत, चिराग मजबूत।

Get Corona update here

 इस समीक्षा बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और पार्टी को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के हाथों मजबूत करने का पर बल दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.