Nitish Kumar
बिहार

बिहार में लॉकडाउन अब 25 मई तक, Nitish Kumar ने कहा – पाबंदियों का दिख रहा सकारात्मक असर

पटना,संवाददाता।राज्य सरकार ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए बिहार में जारी लॉकडाउन की तिथि 25 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। जब लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी तो पाबंदियों का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। इस सकारात्मकता को देखते हुए बिहार सरकार ने लॉकडाउन 10 दिन और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

Also Read: Akshaya Tritiya के दिन मांगलिक कार्य का आरंभ करना अति शुभ

Nitish Kumar ने लिखा है कि “आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों तक यानी कि 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है.”

Get latest updates on Corona

लॉकडाउन के असर और इसकी तारीख बढ़ाने के लिए सीएमओ, डीपीएम और डॉक्टरों से फीडबैक लिया जा रहा था। राज्य के अधिकारियों ने इसे प्रभावी बताया। डॉक्टरों के मुताबिक लॉकडाउन के बाद से मरीजों की संख्या भी कम हुई है ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाने से स्थिति में जल्दी सुधार होने की संभावना है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.