संपूर्ण क्रांति दिवस पर याद किये गए लोकनायक जयप्रकाश । इस अवसर संपूर्ण क्रांति मंच की ओर से स्थानीय रविन्द्र भवन में जेपी सेनानियों के लिए ...
बिहार

लोकनायक जयप्रकाश को सत्ता का मोह नहीं थाः बशिष्ठ नारायण

जेपी के सामने सत्ता का विकल्प था, लेकिन उन्हें सत्ता का मोह नहीं था।जेपी ने सत्ता परिवर्तण की नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी-बशिष्ठ नारायण।सही मायने में हमें पूर्ण आजादी जेपी आंदोलन के बाद ही 1974 में मिली- सम्राट चौधरी। 5जून इतिहास का गवाह है। इसी दिन देश का सबसे बड़ा आंदोलन हुआ। इसी दिन संपूर्ण क्रांति का नारा देश को मिला। इसी का नतीजा था कि देश को नई सरकार मिली।

पटना मुकेश महान। संपूर्ण क्रांति दिवस पर याद किये गए लोकनायक जयप्रकाश । इस अवसर संपूर्ण क्रांति मंच की ओर से स्थानीय रविन्द्र भवन में जेपी सेनानियों के लिए विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद जनता दल यू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जद यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष राजीव रंजन,पूर्व मंत्री श्याम रजक, जे पी सेनानी अजय खरे, प्रो शैलेन्द्र त्रिपाठी, लोकनायक जय प्रकाश नारायण अध्ययन केंद्र के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंहा, एम के मधु,पद्मश्री विमल जैन और संपूर्ण क्रांति मंच के अध्यक्ष संजय कुमार सिंहा उपस्थित थे।


मौके पर उद्घाटनकर्ता बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक महान पुरुष थे उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी,सत्ता के विकल्प उनके पास थे लेकिन उन्हें इनका कोई मोह नहीं था। वो जनता के लिए जीवन के अंतिम क्षण तक लड़ते रहे।उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि दूसरों के लिए जीना सीखें ।
उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी हमें 1947 में मिली थी लेकिन संपूर्ण आजादी हमें 1974के आंदोलन के बाद ही मिली। उसके बाद ही गरीबों का बेटा भी मुख्यमंत्री बनने लगे।
मौके पर जद यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि 5जून इतिहास का गवाह है। इसी दिन देश का सबसे बड़ा आंदोलन हुआ। इसी दिन संपूर्ण क्रांति का नारा देश को मिला। और इसी का नतीजा था कि देश को नई सरकार मिली।

इसे भी पढ़ें- राजीव रंजन को मिला सरकार में नया पद, कायस्थों ने जताया CM का आभार


अन्य वक्ताओं ने भी जे पी से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए और उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। इसके पहले आगत अतिथियों ने लोकनायक जयप्रकाश की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंहा ने आगत अतिथियों को जेपी सम्मान से सम्मानित किया और संगठन की ओर से स्मार पत्र पढ़ा और जेपी सेनानियों के लिए कुछ मांगे भी सरकार से की ।

कार्यक्रम का समापन74के लगभग सौ आंदोलनकारियों को जेपी सेनानी के सम्मान से सम्मानित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.नम्रता आनंद और अजय अम्बष्टा कर रहे थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

17 Replies to “लोकनायक जयप्रकाश को सत्ता का मोह नहीं थाः बशिष्ठ नारायण

  1. Thanks for ones marvelous posting! I seriously enjoyed reading it, you can be a great author.I will always bookmark your blog and will often come back someday. I want to encourage you to definitely continue your great work, have a nice holiday weekend!

  2. That is the precise weblog for anyone who desires to seek out out about this topic. You realize a lot its almost hard to argue with you (not that I actually would need…HaHa). You definitely put a new spin on a subject thats been written about for years. Nice stuff, just great!

  3. Very good blog! Do you have any helpful hints for aspiring writers? I’m planning to start my own site soon but I’m a little lost on everything. Would you propose starting with a free platform like WordPress or go for a paid option? There are so many options out there that I’m completely overwhelmed .. Any ideas? Thanks!

  4. I haven¦t checked in here for a while as I thought it was getting boring, but the last several posts are great quality so I guess I will add you back to my daily bloglist. You deserve it my friend 🙂

  5. What’s Happening i am new to this, I stumbled upon this I’ve found It absolutely helpful and it has helped me out loads. I hope to contribute & help other users like its aided me. Good job.

  6. I have recently started a web site, the information you offer on this website has helped me greatly. Thanks for all of your time & work. “It is a great thing to know our vices.” by Cicero.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *