3 मई 2022 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव सह शोभा यात्रा के आयोजन को लेकरआज पटना के शास्त्री नगर स्थित मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में आयोजित एक...
बिहार

3 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा की तैयारी    

पटना, संवाददाता। 3 मई 2022 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव सह शोभा यात्रा के आयोजन को लेकरआज पटना के शास्त्री नगर स्थित मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में आयोजित एक बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव, मनाया जाएगा और शोभायात्रा निकाली जाएगी।

 सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि शोभायात्रा 3 मई को पंच शिव मंदिर कंकड़बाग से दिन के 10:00 बजे गाजे-बाजे और भजन कीर्तन के साथ चिरैयाटांड़ पुल,पटना जंक्शन, हनुमान मंदिर, डाक बंगला चौराहा, से होकर तारामंडल के पास तक आएगी। यहीं भगवान परशुराम की आरती-पूजन का कार्यक्रम होगा। और शोभा यात्रा की भव्य समाप्ति एवं परशुराम वंशजों का स्वागत समारोह विद्यापति भवन में किया जाएगा।

 बैठक की अध्यक्षता विंध्याचल पाठक, एवं राघवेंद्र तिवारी ने किया। जबकि संचालन विष्णु दत्त पाठक कर रहे थे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा के लिए एक शोभायात्रा समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें बिहार और देश के सभी प्रतिष्ठित ब्राह्मण संगठनों से दो दो व्यक्ति नामित होकर आएंगे। शोभायात्रा किसी खास संगठन के बैनर तले ना होकर बिहार और भारत के सभी सक्रिय ब्राह्मण संगठनों के परस्पर सहयोग और युवा ब्राह्मणों के नेतृत्व में होगा।

Read also- ज्योतिष चर्चा : गहरा संबंध है हमारे संस्कार और अनुवांशिकी में

 बैठक में ही बिहार के कई सक्रिय परशुराम ब्राह्मण संगठनों से बात की गई। परशुराम सेवा संघ, परशुराम सेवा संस्थान, ब्राह्मण महासभा, चाणक्य विकास मोर्चा, पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान, बहुभाषीय ब्रह्माण महासंघ, युवा सर्व जन जागृति सभा, चाणक्य सेना, परशुराम सेना जैसे संगठनों ने अपनी सहमती भी दे दी है।

Get Corona update here

इस बैठक में राघवेंद्र तिवारी, सागर उपाध्याय, आनंद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अभिषेक पति तिवारी, विकास मिश्रा, बजरंग दल के राहुल गौतम, जितेंद्र मिश्रा एवं अंगद तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.