fatuah me janmashtami
बिहार

फतुहा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव

फतुहा, संवाददाता। प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। सम्मसपुर, बांकीपुर गोरख मुहल्ले के गंजपर ऐतिहासिक श्री कृष्ण मंदिर, गोविंदपुर, रायपुरा अभिषेक झा के आवास पर विशेष श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजित किया गया। एक तरह से पूरा का पूरा फतुहा ही कृष्णमय हो गया था। चारों तरफ कृष्ण ही कृष्ण की जयकारा गूंज रही थी। कोई कृष्ण की छोटी -बड़ी मूर्तियां खरीद रहा था , तो कोई फल की दुकानों पर फल खरीद रहा था। कुछ लोग मिठाई की दुकानों पर अपनी बारी का इंतजार करते भी दिखे।

 वहीं कल्याणपुर स्थित श्री राम जनक लाल ठाकुरबाड़ी में लगभग 72 सालों से जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों ने राधा और कृष्ण बनकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, तो गांव की महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद सोहर गाकर माहौल को कृष्णमय बनाने का काम किया।सास्कृतिक कार्यक्रम के जरीय स्थानीय कलाकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Read also-https://xposenow.com/bihar/the-festival-of-janmashtami-was-celebrated-in-didiji-sanskarshala-children-captivated-their-hearts-13689-2021-08-30/

 मंदिर के मुख्य पुजारी सुबोधानंद पांडेय ने लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व को समझाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का देशभर में विशेष महत्व है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भगवान श्रीकृष्ण को हरि विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। देश के सभी राज्यों में इस त्योहार को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी अपने आराध्य के जन्म की खुशी में दिन भर व्रत रखते हैं और कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हैं।

fatuah me janmashtami

  इस मौके पर मुख्य पुजारी सुबोधानंद पांडेय मंदिर व्यवस्थापक हरिशंकर गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, कारू यादव, कन्हैया लाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं बाजारों में का चहल-पहल रही। जगह-जगह पर जन्माष्टमी से जुड़े सामानों की बिक्री हेतु स्टाल लगाया गया। वहीं मिठाई दुकान पर भी भीड़-भाड़ देखी गई। खासकर फल और जलेबी की डिमांड ग्राहकों में रहा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.