आगामी रविवार 27 फरवरी को मां वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार द्वारा निर्मित मां ब्लड सेंटर समाज को समर्पित किया जाएगा। इस बात की जानकारी मा...
बिहार

मां ब्लड सेंटर 27 फरवरी को समाज को होगा समर्पित

पटना, संवाददाता। आगामी रविवार 27 फरवरी को मां वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार द्वारा निर्मित मां ब्लड सेंटर समाज को समर्पित किया जाएगा। इस बात की जानकारी माँ वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार की ओर से मुकेश हिसारिया ने इस संवाददाता को दी है।

गौरतलब है कि यह बिहार का पहला नन कमर्शियल और अत्याधुनिक ब्लड सेंटर है। खास बात है कि इस नन कमर्शियल मां ब्लड सेंटर से थैलीसिमिया, हीमोफीलिया और एप्लास्टिक एनीमिया सहित बेहद निर्धन लोगों को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध करवाया जाएगा। अभी ये ट्रायल की प्रक्रिया से गुजर रहा है।

Read also –महिला सशक्तीकरण एवं उनके उत्थान के लिए शिक्षा बेहद जरूरी : डा. नम्रता आनंद

 मुकेस हिसारिया ने बताया कि 2010 में माँ भगवती के आशीर्वाद और समाज के लोगों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के साथ शुरू हुई यह संस्था अब तक आर्थिक रूप से कमजोर 488 कन्याओं की शादी में सहभागी रही है। साथ जरूरतमंदों और मरीजों को लगातार बल्ड उपलब्ध करवाने प्रत्येक्ष और अप्रत्येक्ष रूप से मदद करती रही है। और अब माँ वैष्णो देवी सेवा समिति अपने सामाजिक कार्यों का विस्तार करते हुए रविवार, 27 फरवरी 2022 को बिहार का पहला नन कमर्शियल अत्याधुनिक माँ ब्लड सेंटर प्रारंभ करने जा रही है। इससे जरूरतमंद मरीजों को सहजता से बल्ड उपल्बध हो सकता है।

Get Corona update here

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.