सिया मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल में हुआ सम्मान समारोह। मां सिया मल्टीस्पेशलिस्ट एंड आर्थो केयर अस्पताल ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदा...
बिहार

मां सिया मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल ने नारी शक्तियों को किया सम्मानित

पटना, संवाददाता।मां सिया मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल में हुआ सम्मान समारोह। मां सिया मल्टीस्पेशलिस्ट एंड आर्थो केयर अस्पताल ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन नारी शक्तियों को सम्मानित किया।

 राजधानी पटना के अशोक राजपथ स्थित मां सिया मल्टीस्पेशलिस्ट एंड आर्थो केयर अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर और समाजसेवी डा.नम्रता आनंद तथा जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव तथा अस्पताल के संरक्षक डा. एलबी सिंह ने  मध्यप्रदेश कटनी की मंजूशा गौतम, उत्तर प्रदेश के कानपुर की रितिका गुप्ता और उत्तर प्रदेश लखनऊ की लक्ष्मी हजेला को मोमेंटो, अंगवस्त्र और पगड़ी देकर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में बहुत बड़ी ताकत है जिससे देश और समाज को सकारात्मक तरीके से बदला जा सकता है। महिलाओं को समाज में किसी समस्या को पुरुषों से बेहतर ढंग से निपटना आता है। सही मायने में किसी देश या समाज का तभी विकाश होता है जब वहां की नारी जाति को प्रतिष्ठा व सम्मान दिया जाता है। महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाना हैं।

Read also-जानिए क्यों मनाई जाएगी इस बार बिहार में 8 मार्च को होली

   डा. एलबी सिंह ने मौके पर कहा कि नारी को सृजन की शक्ति माना जाता है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। जिससे उन्हें शिक्षा, रोजगार, आर्थिक विकाश के समान अधिकार मिल सके, जिससे वह सामाजिक एवं आर्थिक स्वतंत्रता और खुद को सुरक्षित प्राप्त कर सके।समाज में आज भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम आंका जाता है। इसलिए जरूरी है कि उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहे।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.