पटना में महराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत आज 9 मई को शौर्य, साहस एवं स्वाभिमान के प्रतिक वीर शासक, कभी...
बिहार

शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई महराणा प्रताप की जयंती

पटना में महराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। पटना, संवाददाता। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत आज 9 मई को शौर्य, साहस एवं स्वाभिमान के प्रतिक वीर शासक, कभी पराजित नहीं होने वाला योद्धा और राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की जयंती का आयोजन किया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अर्चना सिंह कहा ने कहा कि हम सभी ने अंतराष्ट्रीय क्षत्रिय शौर्य दिवस के रूप पूरी निष्ठा के साथ महराणा प्रताप की जयंती मनाई है और हम मांग करते हैं कि देश भर में इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाए।

 कार्यक्रम पटना के कंकरबाग टेम्पो स्टैंड के पास महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष जूली सिंह के आवास पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी अर्चना सिंह कर रही थी।

Read also- लिवर ट्रांसप्लांट की नई तकनीक पर आयोजित हुआ सेमिनार

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जूली सिंह महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता सिंह महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश सचिव स्नेहा सिंह महिला प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष संगीता सिंह, पटना महिला प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष बेबी सिंह महिला प्रकोष्ठ पटना सहित भारी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

Get Corona update here

कार्यक्रम की शुरुआत ही महराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उसस्थित सदस्यों ने महराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी अर्चना सिंह ने ने सभी को संगठन के बारे में विस्तार से बताया और ज्यादा से ज्याद क्षत्रियों को इस संगठन सो जोड़ने पर बल दिया।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.