उत्तर बिहार में किया गया ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन। अंतर्राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच द्वारा उत्तर बिहार में काव्य गोष्ठी का भव्य आ...
बिहार

महिला काव्य मंच ने उत्तर बिहार में किया ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

मुजफ्फरपुर, संवाददाता। उत्तर बिहार में किया गया ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन। अंतर्राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच द्वारा उत्तर बिहार में काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।उत्तर बिहार के साहित्य प्रेमियों के लिए यह एक अलग तरह का और सुखद अनुभव रहा। सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक ऑनलाइन प्रस्तुति दी।सब की रचनाओं ने ऑनलाइन भाग ले रहे कविता प्रेमियों में मानों इन रचनाओं से जैसे नई उर्जा का संचार कर दिया हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उषा श्रीवास्तव कर रही थीं। उनकी अपनी अभिव्यक्ति काफी शानदार रही। मुख्य अतिथि डॉ. सुमन मेहरोत्रा थी, उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी को आशीर्वचन दिया और अपनी रचनाएं भी सुनाई। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ मीना कुमारी परिहार थी।

इसे भी पढ़ें-आईईएचआरसएससी की बिहार महिला अध्यक्ष बनीं डा. नम्रता आनंद

महिला काव्य मंच इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कवयित्री सविता राज कर रही थीं। सविता की श्रृंगारिक और सधी हुई भाषा ने सबका मन मोह लिया। नतीजतन कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे लोग कार्यक्रम के अंत तक जुड़े रहे।
कार्यक्रम का आरंभ ज्योति सिन्हा की सरस्वती वंदना से किया गया। उन्होंने बड़े ही सरस स्वर में सरस्वती वंदना की। उनकी वंदना में वंदनीय सुर का एहसास सहज ही श्रोताओं को हो रहा था।

इसे भी पढ़ें- मातृ दिवस:लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मंच पर दिखाई मां के प्रति श्रद्धा और सम्मान
काव्य पाठ करने वालों में डॉ. उषा श्रीवास्तव, सविता राज,संगीता सागर,डॉ.सुषमा दयाल, डॉ सुमन मेहरोत्रा, माधवी लता, डॉ पुष्पा गुप्ता ,डॉ शैल केजरीवाल ,रेखा शर्मा स्नेहा, रितु प्रज्ञा, प्रतिभा स्मृति, मीना कुमारी परिहार, डॉक्टर सोनी, डॉक्टर ममता झा रुद्रांशी, किरण कुमारी,साधना कृष्ण, डॉक्टर विद्या चौधरी, हेमा सिंह तथा मुस्कान केसरी मुख्य रहीं।
कार्यक्रम का समापन संगीता सागर के आभार प्रकट करने के साथ ही हुआ।