सहजानंद की जयंती पर कार्यक्र आयोजित। स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पखवाड़ा पर एजुकेशनल डेवलपमेंट एजुकेशन संस्थान के बैनर तले एक सम्मान...
बिहार

किसान नेता स्वामी सहजानंद की जयंती पर कई सम्मानित

पटना,संवाददाता। सहजानंद की जयंती पर कार्यक्र आयोजित। स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पखवाड़ा पर एजुकेशनल डेवलपमेंट एजुकेशन संस्थान के बैनर तले एक सम्मान सह व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। पटना के बीआईए हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी और मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री,विधान पार्षद डॉ संजय पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सुशील कुमार मोदी ने कहा स्वामी सहजानंद सरस्वती को दलितों और किसानों के मसीहा बताया।

 मुख्य अतिथि संजय पासवान ने मौके पर कहा कि किसान नेता स्वामी जी ने किसानों को उसके हक और उसके अधिकार का बोध कराया साथ ही किसानों को लड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वमोहन चौधरी सन्त, सुनील सिन्हा, भानु प्रताप सिंह, नीता सिन्हा, विमल शर्मा और अजय शर्मा ने भी अपनी बात रखी। व्याख्यानमाला के संयोजक डॉ विनोद शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता संतोष उपाध्याय ने किया। साथ ही मंच पर मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट और संतोष कुमार चिंतक, संजय कुमार, नरेंद्र झा आदिने भी संबोधित किया।

Read also- मिशन सहयोग : ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए आकांक्षा ने पटना की अनाथ बच्चियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

 विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य प्रोफेसर तपन शांडिल्य ने कहा स्वामी सहजानंद गांधी के समकक्ष के नेता थे, जिन्होंने संघर्ष कर किसानों और गरीब मजदूरों को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया।

Get Corona update here

इस गोष्ठी के बाद सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रसिद्ध पत्रकार आकाश कुमार, डॉ राजेश कुमार, नीरज सिन्हा, प्रेस छायाकार राज रोशन कुमार, लोक गायिका सुश्री अनुष्का जयसवाल के साथ-साथ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर मनोज कुमार पांडे एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ जुली कुमारी को सुशील कुमार मोदी एवं डॉ संजय पासवान के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप आकर्षक प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जयंती सिन्हा ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.