रिलायबल इंडिया ने राजधानी पटना के एक कम्युनिटी हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस होली मिलन समारोह का आयोजन रिलायबल इंडिया, ....
बिहार

कई संस्थाओं ने मिल कर किया होली मिलन समारोह का आयोजन

पटना,संवाददाता। रिलायबल इंडिया ने राजधानी पटना के एक कम्युनिटी हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस होली मिलन समारोह का आयोजन रिलायबल इंडिया, शिवी फाउंडेशन और राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला कल्याण संस्थान ने मिलकर किया था। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। इसके बाद अतथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अतथि के रूप में आलोक कुमार मेहता, दुष्यंत चौहान, इला मित्तल, राहुल सिंह, रीना सिंह, सोनल सिंह और छोटा आर्यन शौमिल समेत कई लोग उपस्थित थे।

    इस अवसर पर ने लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ में सांस्कृतिक कार्याक्रम का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रिलायबल इंडिया के एमडी विनय पाठक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। 

Read also- पटना में खोली गई इनर व्हील क्लब दो नई शाखा

  शिवी फाउंडेशन की सचिव मधु मंजरी ने कहा कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं। साथ ही एक दूसरे को  रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

Get Corona update here

   मौके पर सोनल सिंह ने कहा कि होली के त्योहार सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर मनाने की एक अनोखी परंपरा भी दिखाता है और एकता का संदेश भी देता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.