भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन आज पटना में किया गया। इस अवसर पर अलग...
बिहार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान से सम्मानित हुई कई विभूतियां

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन आज पटना में किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम इमेजिका वेलफेयर फाउंडेशन ने यूथ होस्टल, पटना में आयोजित किया था।

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष सचिव विकास वैभव थे। समाजसेवी, कलाकार, पत्रकार, शिक्षाविद, राजनेता, गायक समेत कई क्षेत्र से जुड़े लोगों में अभियंता विजय कुमार, माधुरी सिन्हा, प्रेम कुमार, अनुराग समरूप, डा.आरके गुप्ता, मोनिका सिन्हा, मौसम शर्मा, सागरिका चौधरी, राजन कुमार, रवि रंजन, गुरमीत, अभिषेक, रोमी, लक्ष्मी सिंह, सुशील, सौरभ सिंह, रजनीश राजपूत, डा. अर्चना त्रिपाठी, राजेश राज, प्रीति प्रिया, अमृता धीमान, स्वाति, निकिता सिंह, मनीषा मिश्रा, आकांक्षा जॉन, मनीषा जी, प्रेम रंजन, रवीन्द्र सिन्हा, शत्रुध्न प्रसाद, नीलम कर्ण, आशीष कुमार, राज रंजन, डा. कुणाल अहमद, प्रदीप्तो मुखर्जी, डा. कुमार निशांत, विजय प्रताप कुश्वाहा, प्रदीप उपाध्याय,  डा. राकेश रंजन, बसंत सिन्हा, सतीश के दास, गौतम दता, सुरेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, शांभवी आर्या, सनी दुबे, दीपक राय, रेणु और रिक्की महान समेत कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

Read also-अब जीकेसियन महिलाओं ने संभाला मोर्चा कहा- राजनीतिक हक लेकर रहेंगे

 उक्त अवसर पर इमेजिका वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त सचिव सोनिया सिंह ने कहा कि समाज में काम कर रहे विभिन्न क्षेत्र के लोगों को इमेजिका वेलफेयर फाउंडेशन ने सम्मानित करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2018 से 250 से 300 लोगों को हर रविवार को गेट नंबर 12, गांधी मैदान में जरूरतमंद लोगों को खाना बांटने का काम करती आ रही है। समाज में जो भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उनकी संस्था समय-समय पर उन्हें सम्मानित करती रही है। इमेजिका के सचिव डॉ राकेश रंजन ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.