जिंदा जलाई गई अनामिका
बिहार

दहेज के लिए ससुराल वालों पर जिंदा जलाने का आरोप विवाहिता

फतुहा,अमरेन्द्र। दहेज के लिए एक विवाहिता को उनके ससुराल वालों पर जिंदा जलाने का आरोप है। खबर आई है कि फतुहा की एक बेटी अनामिका रानी उसके ससुराल वालो ने जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत पटना के एक अस्पताल में हो गई। ऐसी घटना आज के जमाने में दुर्भाग्य ही कहा जाता है फिर भी गाहे बगाहे ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

जानकारी अनुसार मामला जहानाबाद जिले के शेख आलम चक मोहल्ले का है। घटना के बाद महिला को पटना के अगमकुंआ स्थित अपोलो बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें –https://xposenow.com/bihar/begusarai-national-eye-donation-fortnight-celebrated-from-25-august-to-8-september-14085-2021-09-09/

 मिली जानकारी अनुसार मृतका की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू पटेल नगर निवासी वीरेंद्र कुमार की बेटी अनामिका रानी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार अनामिका की शादी छ: साल पहले जहानाबाद जिले के शेख आलम चक निवासी शिव शंकर प्रसाद के साथ हुई थी। जिसके बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। ससुराल वालों पर दहेज़ के कारण अनामिका के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण करने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है।

इसे भी देखें –https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0

  घटना के बाद मृतका के परिजनों में मातम छा गया। इस मामले में मृतका के पिता और भाई ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लालच में जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।    

साफ है कि दहेज प्रथा समाज के लिए कलंक है, इसके लिए हमारे समाज को जागरूक होना होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.