नवबिहार टाइम्स के सथापना दिवस पर पहुंचे सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जनता तक पहुंचाने, जनता को उसके अधिका...
बिहार

कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम : डॉ. प्रेम कुमार

राज्य के चौमुखी विकास में सहभागी बन रहा सहकारिता विभाग : मंत्री

नवबिहार टाइम्स के सथापना िवस पर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार । औरंगाबाद, संवाददाता। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने, जनता को उसके अधिकारों के प्रति जागृत करने, जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और अंततः उसका समाधान कराने में मीडिया की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया प्रशासन और आम आदमी के बीच संवाद की सीधी कड़ी है जो लोकतंत्र की मजबूती की जरूरी शर्त है। यह बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को स्थानीय नगर भवन में नवबिहार टाइम्स के 36 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।

नवबिहार टाइम्स की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि विगत 36 वर्षों से नवबिहार टाइम्स बिहार की आवाज बना हुआ है। उन्होंने नवबिहार टाइम्स के संपादक की सराहना करते हुए कहा कि कमल किशोर के नेतृत्व में नवबिहार टाइम्स ने पत्रकारिता के अपने मापदंड काफी ऊंचे रखे हैं और हमेशा इस अखबार ने सकारात्मक पत्रकारिता की है। उन्होंने कहा कि नवबिहार टाइम्स ने ज्वलंत मुद्दे को उठाया है और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाया है। उन्होंने स्मरण किया कि नवबिहार टाइम्स की खबर के आधार पर ही उन्होंने औरंगाबाद के पुराने बरगद वृक्ष को संरक्षित वृक्ष की घोषित किया था। उन्होंने नवबिहार टाइम्स के प्रति आभार जताया कि उनके विभाग की योजनाएं भी जन-जन तक प्रचारित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आज बिहार में सहकारिता के माध्यम से उपलब्धियां के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। आज सहकारिता के माध्यम से कंफेड विश्व के बड़े सहकारी संगठनों में शामिल हो चुका है जिससे करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पैक्सों को बहुद्देश्यीय सेवा का माध्यम बना दिया गया है और आज ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पैक्सों से लोगों को हर प्रकार का लाभ मिल जा रहा है। सब्जी उत्पादकों के लिए भी कंफेड की तर्ज पर सरकारी समितियों गठित की जा रही हैं जो सब्जी उत्पादकों को उचित मूल्य पर बाजार उपलब्ध कराएंगी तथा सब्जी के उत्पादन, संरक्षण, भंडारण आदि की दिशा में सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मखाना उत्पादकों के कल्याण के लिए नीतीश कुमार के निर्देश में उनके विभाग द्वारा मखाना फेडरेशन बनाया जा रहा है जिससे मखाना उत्पादकों को काफी लाभ होगा।

इस मौके पर विधायक आनंद शंकर ने कहा कि आज जब पत्रकारिता की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं ऐसे में नवबिहार टाइम्स निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता का प्रकाश स्तंभ बना खड़ा है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जैसी जगह से निरंतर 36 वर्षों से एक अखबार का प्रकाशन बहुत महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने उसके लिए नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता बेहद जरूरी है। ऐसे में नवबिहार टाइम्स जैसे समाचार पत्र ने अपनी निष्पक्षता से लोकतंत्र को मजबूती दी है। पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनका लगाव नवबिहार टाइम्स और इसके संपादक कमल किशोर से शुरुआती दौर से रहा है उन्होंने इस अखबार की संघर्ष यात्रा को देखा है लेकिन उसके बावजूद नवबिहार टाइम्स में हमेशा पत्रकारिता के आदर्श को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि अधिकतर अखबार औद्योगिक घराने द्वारा चलाए जा रहे हैं लेकिन नवबिहार टाइम से एक ऐसा अखबार है जो विशुद्ध रूप से एक पत्रकार के द्वारा निरंतर 36 वर्षों से निकाला जा रहा है।

इस अवसर पर श्री सीमेंट लिमिटेड के परियोजना प्रमुख अतुल कुमार शर्मा , भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद चंद्रवंशी, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक सह जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल कुशवाहा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि रंजन, राज्य बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें-प्रेगनेंसी कोई बीमारी नहीं, यह तो एक आशीर्वाद हैः डा. श्वेता
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए शिक्षाविद सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ अजय वर्मा, डॉ विकास कुमार, पतिनाथ पंकज, अभिषेक कुमार समेत एक दर्जन से अधिक हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जाने – माने उद्घोषक शंकर कैमूरी एवं प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

27 Replies to “कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम : डॉ. प्रेम कुमार

  1. Hello, I think your website might be having browser compatibility issues. When I look at your blog in Ie, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping. I just wanted to give you a quick heads up! Other then that, terrific blog!

  2. We stumbled over here by a different website and thought I might check things out. I like what I see so now i am following you. Look forward to exploring your web page for a second time.

  3. Undeniably imagine that that you said. Your favourite reason appeared to be at the web the simplest thing to have in mind of. I say to you, I definitely get annoyed even as other folks consider issues that they plainly do not realize about. You controlled to hit the nail upon the top and also defined out the entire thing with no need side-effects , other people can take a signal. Will probably be again to get more. Thank you

  4. Just desire to say your article is as astounding. The clearness in your post is just nice and i can assume you’re an expert on this subject. Well with your permission let me to grab your feed to keep up to date with forthcoming post. Thanks a million and please continue the enjoyable work.

  5. An interesting discussion is worth comment. I think that you should write more on this topic, it might not be a taboo subject but generally people are not enough to speak on such topics. To the next. Cheers

  6. I do agree with all the ideas you have presented in your post. They’re really convincing and will definitely work. Still, the posts are too short for beginners. Could you please extend them a bit from next time? Thanks for the post.

  7. JOKOTOTO terus dikenal sebagai salah satu platform hiburan digital yang menawarkan permainan lengkap, sistem yang stabil,
    serta layanan responsif untuk para pemain di berbagai wilayah.

    Tesiatoto hadir dengan pasaran angka yang variatif dan hasil keluaran yang cepat, menjadikannya pilihan favorit bagi
    pemain yang membutuhkan keakuratan dan kecepatan dalam bermain.

    TikTakTogel menawarkan pengalaman bermain yang lebih modern, dengan fitur
    yang mudah dipahami pemula namun tetap memberikan peluang kemenangan yang besar untuk pemain berpengalaman.

    IndraTogel memberikan kenyamanan melalui tampilan ringan dan proses transaksi
    yang cepat, sehingga aktivitas bermain dapat dilakukan tanpa hambatan kapan saja.

    Bento4D semakin naik daun berkat bonus menarik, variasi
    permainan yang lengkap, serta dukungan pelanggan yang aktif selama 24 jam penuh.

    Rostot dikenal karena stabilitas sistemnya serta pasaran resmi yang selalu
    diperbarui tepat waktu, membuat pemain lebih percaya dalam memilih angka
    dan strategi.

    CapsaToto menambah deretan platform unggulan dengan fitur keamanan ketat, permainan modern,
    dan promo menarik yang membuat aktivitas bermain semakin menyenangkan dan menguntungkan.

  8. Dunia permainan digital di Indonesia terus berkembang, menghadirkan berbagai platform hiburan yang menawarkan pengalaman seru, cepat,
    dan mudah diakses.
    Di antara banyaknya pilihan, nama-nama seperti Slot777, Palu4D, Indoslot, MENARA4D, dan Ramen88,

    Muncul sebagai opsi yang menarik bagi pemain yang menginginkan variasi, kenyamanan, dan suasana bermain yang menyenangkan.
    Slot777 menjadi salah satu platform yang identik dengan permainan slot modern.
    Sesuai namanya yang membawa angka keberuntungan 777,
    platform ini menawarkan suasana bermain yang penuh
    warna, variasi permainan menarik, serta tampilan yang mudah digunakan.
    Slot777 menonjol berkat kecepatan akses dan pengalaman bermain yang stabil, sehingga cocok untuk pemain yang menyukai hiburan cepat dan praktis.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *