ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की कटिहार इकाई ने जीकेसी शंखनाद यात्रा को लेकर एक बैठक आयोजित की। यह बैठक कटिहार के नूतन लोन, पीएनटी चौक, बर...
बिहार

जीकेसी शंखनाद यात्रा को लेकर कटिहार में बैठक

कटिहार, रंजना कुमारी। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की कटिहार इकाई ने जीकेसी शंखनाद यात्रा को लेकर एक बैठक आयोजित की। यह बैठक कटिहार कटिहार में रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस बैठक में 24 अक्टूबर को आयोजित शंखनाद यात्रा और उसकी तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अशोक कुमार सिन्हा ने भी अपना विचार दिया ।

गौरतलब है के 18 व 19 दिसम्बर को जीकेसी के प्रस्तावित दिल्ली चलो अभियान के तहत हर जिले में शंखनाद यात्रा आयोजित की जा रही है, जहां कायस्थों को दिल्ली चलने के लिए आमंत्रित किया जाता है। साथ में नारा होता है अभी नहीं, तो कभी नहीं।बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि हम सभी को एक साथ मिलजुल कर काम करना है, तभी संगठन मजबूत होगा। जब संगठन मजबूत होगा तभी हम मजबूत होंगे।

Read also- गो ग्रीन प्रोजेक्ट की डायरेक्टर रागिनी रंजन को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मान

बैठक में जीकेसी कटिहार जिला प्रवक्ता संजीव सिन्हा ने कहा कि जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद 24 अक्टूबर को कटिहार आ रहे हैं। ताकि दिल्ली चलो अभियान में कटिहार जिले से यथोटित भागीदारी हो सके। हम से उम्मीद करते हैं कि सभी चित्रांश परिवार एक साथ मिलजुल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जूट जाएं।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत कुमार मल्लिक, संयोजक विकास कुमार सिन्हा, संतोष कुमार दास, राजीव वर्मा, विशाल, शंभू शरण अस्थाना, अशोक कुमार सिन्हा, अमिताभ लाल दास, चंदन कर्ण, सुमन कुमार वर्मा, दिलीप सिन्हा, असीम सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, आलोक कुमार मल्लिक, अमित कुमार वर्मा समेत संगठन के कई लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.