आयुष्मान भारत फाउंडेशन व भारद्वाज आश्रम द्वारा आज भेलूरा, रामपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। आज के आयोजन के मुख्य अति...
बिहार

डॉ. आरके गुप्ता के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ मेगा स्वास्थ्य शिविर

पटना, संवाददाता। आयुष्मान भारत फाउंडेशन व भारद्वाज आश्रम द्वारा आज भेलूरा, रामपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। आज के आयोजन के मुख्य अतिथि अभिराम शर्मा पूर्व मंत्री बिहार सरकार व सुरेश भारद्वाज पूर्व पुलिस महानिदेशक थे।

 शिविर में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय डॉ. संघ अध्यक्ष व प्रदेश के सुप्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता के नेतृत्व में गायनी डॉ खुशबू, डेंटल सर्जन डॉ. चेतना, साइकोलॉजीस्ट डॉ. रजनी कुमारी ने अपनी सेवाएं दी।

  मेगा स्वास्थ्य शिविर में लगभग 700 से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। मौके पर अभिराम शर्मा ने कहा यह संगठन वास्तव में समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है। पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि डॉ. आरके गुप्ता का स्वास्थ्य सेवा के लिए किया गया कार्य एक मिशाल है। आज के समय डॉ. महंगी फी लेकर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में डॉ. गुप्ता का जरूरतमंद लोगों में जाकर अपनी सेवाएं देना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

इसे भी पढ़ें- नगर निगम चुनाव- आप मुझे वोट दो, मैं आपको स्मार्ट पटना दूंगीः बिनीता कुमारी

  आज के कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भारद्वाज आश्रम के फाउंडर हर्षवर्धन थे। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. रानी प्रधान, आयुष्मान भारत फाउंडेशन के महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष शिखा सिंह, पैथोलॉजी हरे राम कुमार, रोशन कुमार सहित  राजकिशोर, कुंदन कुमार सिंह, दीपू कुमार, साजन आनंद, रामानंद शर्मा, रवि रंजन कुमार,का विशेष योगदान रहा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.