राजधानी पटना के मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों के बीच कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक कोलाज बनाकर...
बिहार

मध्य विद्यालय सिपारा ने अपने बच्चों के लिए किया कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना,संवाददाता। राजधानी पटना के मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों के बीच कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक कोलाज बनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर  दिया।

यह आयोजन शिक्षिका डा. नम्रता आनंद के निर्देशन में आयोजित किया गया था।  प्रतियोगिता में स्कूल के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजकीय सम्मान से अंलकृत शिक्षका डा. नम्रता आनंद ने कहा,  स्कूल में शिक्षण के साथ ही अन्य क्रियाकलापों के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां खेलकूद, वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं भी आवश्यक है। इसकी सार्थकता तभी है, जब विद्यार्थी इनमें बढ़-चढ़कर भाग लें।उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए कोलाज की सराहना की।

   स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्णनंदन प्रसाद ने  छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा, प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास होता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।

इस अवसर पर क़ृष्णनंदन प्रसाद, डा. नम्रता आनंद, मंजू कुमारी, नीलम शर्मा, पद्मावती कुमारी, उर्मिला सिन्हा, विद्या कुमारी, आभा कुमारी शर्मा, संगीता कुमारी, समेत कई शिक्षक और शिक्षिकायें उपस्थित थीं। शिक्षिका नीलम शर्मा एवं शिक्षिका पद्मावती कुमारी कोलाज कंपटीशन की जजेज। कोलाज प्रतियोगिता में शामिल 25 बच्चों को पुरस्कार दिया जायेगा। 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.