लिट्रा पब्लिक स्कूल में सामयिक परिवेश की काव्य गोष्ठी संपन्न।शिव नारायण सिंह सहित कई कवियों ने किया काव्य पाठ। सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका ...
बिहार

कदम कदम पर लाखों छल, भीड़ बहुत है धीरे चल :शिव नारायण सिंह

लिट्रा पब्लिक स्कूल में सामयिक परिवेश की काव्य गोष्ठी संपन्न। शिव नारायण सिंह सहित कई कवियों ने किया काव्य पाठ पटना, संवाददाता। सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका के बिहार अध्याय द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित लिट्रा पब्लिक स्कूल में किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार शिवनारायण, वरिष्ठ कथा लेखिका,शिक्षाविद और सामयिक परिवेश की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा, प्रख्यात लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, कला मर्मज्ञ और लेखक अशोक कुमार सिन्हा तथा शायर समीर परिमल, कासिम खुर्शीद एवं श्याम कुंवर भारती ने किया।

 काव्य गोष्ठी में अनुभवी कवियों के साथ-साथ युवा कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को भावविभोर किया। समीर परिमल, मुकेश ओझा, प्रेरणा प्रताप, नसीम अख्तर, चंद्रबिंद सिंह, रेखा भारती, मीना कुमारी, राज कांता राज, नीलू अग्रवाल,सुधा पाण्डेय, स्मिता परासर, श्याम कुमार भारती सहित अनेक कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया।

Read also महिला सशक्तीकरण एवं उनके उत्थान के लिए शिक्षा बेहद जरूरी : डा. नम्रता आनंद

 संस्था की अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा ने ने मौके पर कहा कि बसंत उल्लास और उमंग का मौसम है। साहित्यकारों का पसंदीदा मौसम भी वसंत है। अतिथियों का सम्मान मधुबनी पेंटिंग देकर ममता मेहरोत्रा ने किया और सभी ने बसंत और फागुन की कविताएं पेश की।

 वरिष्ठ कवि शिव नारायण सिंह की कविता के बोल रहे-कदम कदम पर लाखों छल, भीड़ बहुत है धीरे चल। नीतू कुमारी नवगीत ने स्वरचित सरस्वती वंदना का गायन करने के बाद होली का त्यौहार आया, नफरत निकाल दिल से… गीत प्रस्तुत किया। अशोक कुमार सिन्हा ने वसंत गीत प्रस्तुत किया.. कितना सुहाना मौसम आ जाता है जब हमारे मन में वसंत छा जाता है।

Get Corona update here

 पंकज प्रियम,समीर परिमल एवं कासिम खुर्शीद ने एक से बढ़कर एक गजलें प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी। कवयित्री प्रेरणा प्रताप ने सूफियाना अंदाज में कहा-मेरा इश्क जरा सा सूफी और नूरानी है, बस इसको महसूस किया मेरी आंखों में पानी है। आदित्य की स्वर्णिम नव रश्मि नामक कविता सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा के द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता मिनी ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.