22 वें सेसिनकाई वार्षिक अवार्ड समारोह में राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत और सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद...
बिहार

सेसिनकाई वार्षिक अवार्ड समारोह में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने डा. नम्रता आनंद को किया सम्मानित

पटना, संवाददाता। 22 वें सेसिनकाई वार्षिक अवार्ड समारोह में राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत और सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सम्मानित किया। यह सम्मान राजधानी पटना में आयोजित किया गया था।

  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नितीन नवीन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। मौके पर डा. नम्रता आनंद विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद थी। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने डा. नम्रता आनंद को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मार्शल आर्ट के कई प्रशिणार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Read also- इमदाद कमेटी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के तहत बांटे सिलाई मशीन

  इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षा का ज्ञान भी बहुत जरूरी है। हर स्कूल एवं कॉलेजों में बच्चों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देना जरूरी है। मार्शल आर्ट की शिक्षा शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी है।

Get Corona update here

 गौरतलब है कि डा.नम्रता आनंद करीब दो दशक से महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है। और अपने दीदीजी फाउंडेशन के तहत ग्रामीण लड़कियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी दिलवाती है। उनका मानना है कि इससे बच्चियों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है और इससे उनके सशक्तीकरण के मार्ग भी प्रशस्त होते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.