आज बिहार में मंत्रियों ने ली शपथ, विभाग का भी हुआ बंटवारा । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते...
बिहार

मंत्रियों ने ली शपथ , विभाग का भी हुआ बंटवारा

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। आज बिहार में मंत्रियों ने ली शपथ, विभाग का भी हुआ बंटवारा । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए मंत्रियों के बीच कार्य का बंटवारा कर दिया है। विभाग बंटवारा के मंत्रियों ने ली शपथ । पहले ज्ञात हो कि गत सोमवार 08 अगस्त को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर 09 अगस्त मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की आठवीं वार शपथ ग्रहण किया था। उसी दिन उप मुख्य मंत्री पद के लिए शपथ तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी लिया था।

 मंत्रिमंडल विस्तार में महागठबंधन के दलों ने जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखते हुए हर जाति को मंत्रिमंडल में जगह देने का प्रयास किया गया है। मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या कुल 31 हो गई है। मंत्रिमंडल में जातीय संख्या देखी जाए तो 8 यादव (राजद ने 7 जदयू ने 1) नीतीश कुमार के अलावा कुर्मी जाति से 1, दलित समुदाय से 6 (राजद के 2, जदयू के 2, हम और कांग्रेस के एक–एक), कुशवाहा से 3, अति पिछड़ा से 3, मुस्लिम से 5, सवर्ण समुदाय में राजपूत से 3 (राजद और जदयू से एक-एक, निर्दलीय से 1) और भूमिहार से 2 (राजद और जदयू के 1-1) मंत्री बनाये गये हैं। इस प्रकार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जोड़कर कुल 33 लोग शामिल हैं।

मंत्रिमंडल में जदयू के विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन)वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग और संसदीय कार्य विभाग।

विजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल)-ऊर्जा विभाग और योजना एवं विकास विभाग।

अशोक चौधरी (एमएलसी)-भवन निर्माण विभाग।

श्रवण कुमार (नालन्दा)- ग्रामीण विकास विभाग।

संजय कुमार झा (एमएलसी)-जल संसाधन विभाग और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग।

लेशी सिंह (धमदाहा)-खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

जमा खान (चैनपुर)-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।

जयंत राज (अमरपुर)- लघु जल संसाधन विभाग।

सुनील कुमार (भोरे)-मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग।

मदन सहनी  (बहादुरपुर)-समाज कल्याण विभाग।

शिला कुमारी (फुलपरास)-परिवहन विभाग।

 सुमित कुमार सिंह (चकाई,निर्दलीय)-विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग को मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल में राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री (राघोपुर)-स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और ग्रामीण विकास विभाग।

तेज प्रताप यादव  (हसनपुर)-पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।

आलोक कुमार मेहता (उजियारपुर)-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग।

अनिता देवी (नोखा)-पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।

 कुमार सर्वजीत (बोधगया)- पर्यटन विभाग।

समीर कुमार महासेठ (मधुबनी)-उद्योग विभाग।

 मो शाहनवाज  (जोकीहाट)-आपदा प्रबंधन विभाग।

 चन्द्र शेखर (मधेपुरा)-शिक्षा विभाग।

 डॉ रामानंद यादव (फतुहा)-खान एवं भूतत्व विभाग।

 सुरेन्द्र प्रसाद यादव (बेलागंज)-सहकारिता विभाग।

कार्तिक कुमार (एमएलसी)-विधि विभाग।

मोहम्मद इसराइल मंसूरी (कांटी)- सूचना प्रावैधिकी विभाग।

शमीम अहमद (नरकटिया)-गन्ना उद्योग विभाग।

सुरेन्द्र राम (गरखा)-श्रम संसाधन विभाग।

सुधाकर सिंह (रामगढ़)-कृषि  विभाग और जितेन्द्र कुमार राय को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल में कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम  (चेनारी)-पंचायती राज विभाग और मो. आफाक आलम (कस्बा-मुस्लिम)-पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में हम के संतोष कुमार सुमन  (MLC)-अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अधीन सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नही है, रखा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.