Mission to Crore Chitraansh
बिहार

पेंटिंग और राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता सम्पन

मिशन टू करोड़ चित्रांश (Mission to Crore Chitraansh) बिहार महिला प्रकोष्ठ की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता पर पेंटिंग और राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता का आयोजन कंकड़बाग में किया गया। बन्दना सिन्हा, अनुपमा सिन्हा, रश्मि सिन्हा के देख रेख में सम्पन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगी को 20 अगस्त को होने बाले सावन महोत्सव में सम्मानित किया जायेगा। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि एक चार वर्षीय बच्ची प्रिशा ने नन्हा मुन्ना सिपाही हु…….. गाकर सबका मन मोह लिया इसके अलावे ऋषिका,श्रेया शाम्भवी, संस्कृति और रश्मि सिन्हा ने देश भक्ति गीतों से उपस्थित श्रोताओं को मन जीत लिया।इसके अलावे सुलभा सिन्हा, सीमा वर्मा,अनुपमा सिन्हा, बन्दना सिन्हा, सपना रानी कर्ण , सुनील श्रीवास्तव और मनोज कुमार ने अपने गीतों से मन मोह लिया।

Read Also: डॉ. फणीश सिंह की स्मृति में कौमी एकता संदेश का हुआ लोकार्पण

Mission to Crore Chitraansh के इस कार्यक्रम में इस अवसर पर आकाशवाणी दूरदर्शन से जुड़ी आशा चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से बच्चों का मानसिक विकास होता है।ऐसे कार्यक्रम हमेशा करने की जरूरत है, अपने सम्बोधन में मिशन के प्रदेश अध्यक्ष व जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु कहा कि संस्था को रचनात्मक गतिबिधि हमेशा करते रहने चाहिये इससे बच्चों का बौद्धिक क्षमता का विकाश होता है। हम रचनात्मक कार्यो से ही समाज का विकास कर सकते है। इस अवसर पर मोनिका सिन्हा, दामी समेत कई महिला भी उपस्थित थी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.