नवरात्र पर मां दुर्गा अवतार में मॉडलस नजर आयेंगी। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना का त्योहार शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। शारदीय न...
बिहार

नवरात्र में मंच पर मां दुर्गा अवतार में माडल्स दिखेंगी


नवरात्र पर मां दुर्गा अवतार में मॉडलस नजर आयेंगी पटना, संवाददाता। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना का त्योहार शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। देवी दुर्गा के नौ रूप हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंधमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री हैं।

नवरात्र का अर्थ नौ रातें होता है। इन नौ रातों में तीन देवी पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के नौ रुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं।मां दुर्गा और उनके नौ रूपों को पेश करने की परिकल्पना एनके स्टूडियो के मालिक निरंजन कुमार ने की है। निरंजन कुमार ने मां दुर्गा के नौ रूपों को मॉडलस के जरिये बयां करने की कोशिश की है।

Read also –11 अक्टूबर को गौड़ियामठ में होगा डांडिया नाइट का आयोजन


निरंजन कुमार ने बताया कि मां दुर्गा और उनके नौ रूप को मॉडलस के जरिये दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के रूप के नौ रूप में सनाया यादव, रिया रानी, अदिति त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, मनीषा कुमारी, दीपिका, अलीशा, अपर्णा, आशिका, अंतरा, नजर आयेंगी। सभी मॉडलस ने बेहद खूबसूरती से मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को आत्मसात किया है।

Watch it also https://www.youtube.com/watch?v=Tt7waqGucKo

आयोजक का दाना है कि सभी ने बेहतरीन काम किया है पटनावासी दुर्गा अवतार में माडल्स देखकर प्रसन्न हो जाएंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.