मोदी  सेवा संस्थान के तत्वावधान में उजियारपुर चंदौली में नव वर्ष के अवसर पर मिलन समारोह सह पर्यावरण एवं स्वास्थ्य अभियान का शुभारंभ किया गय...
बिहार

मोदी सेवा संस्थान ने किया सप्रेम मिलन  समारोह कार्यक्रम का आयोजन

गया, अनमोल कुमार। मोदी  सेवा संस्थान के तत्वावधान में उजियारपुर चंदौली में नव वर्ष के अवसर पर मिलन समारोह सह पर्यावरण एवं स्वास्थ्य अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चंद्रदीप राय ने किया। उद्घाटन एनजीओ संघ बिहार के सचिव सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने किया।

 मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने भाग लिया। युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार वरूणेश विजय, आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन संस्थान के सचिव यशवंत कुमार ने किया।

 समारोह को सम्बोधित करते हुए बिहार एनजीओ संघ के सचिव सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने कहा कि नव वर्ष से अच्छे कार्यों की शुरुआत की जाती है। सभी सामाजिक संगठनों को आज के दिन की शुरुआत समाज सेवा से करनी चाहिए। मोदी सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण करके और बच्चों के बीच विटामिन ए की गोली वितरित कर इस नये साल कि शुरुआत की है, जो कबीले तारीफ है। 

Read also-कन्या राशि 2023 : नये वर्ष में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

 आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थिति में सामाजिक संगठनों का दायित्व समाज के लिए काफी बढ़ गया। दीपक कुमार सचिव, युवा शौर्य, ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोड़ दिया एवं लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने को कहा।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में मोदी सेवाब संस्थान के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, चितरंजन कुमार सिंह, सह संगठन प्रभारी, श्याम कुमार चौधरी, जिला प्रभारी, मिनु कुमारी, मंत्री राकेश झा, राम कृष्ण ठाकुर जी,  राम श्रेष्ठ साह,  मेघु शमॆ, गंगा साहनी, सुधांशु महतो,  विनय चौधरी,  मकसूद राय, रंगीला देवी, सूयॆनारायण चौधरी,  सृष्टि कुमारी, पूजा कुमारी, अंजू देवी आदि ने अपना सहयोग दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.