Mokama News
बिहार

गंगा के जलस्तर में कमी जारी, मोकामा के लोगों के लिए राहत

मोकामा, आर्यन सिंह। Mokama News : गंगा नदी के ऊफान से मोकामा शहर के लोग लगातार दहशत में थे लेकिन अब नदी के जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बताते चलें कि नालों से बाढ़ का पानी शहर में आने की संभावना बढ़ गई थी। मोकामा स्थित तपस्वी स्थान के साथ पीपर तर, कमलेश्वर स्थान, सूर्य नारायण घाट एवं भूतनाथ घाट व अन्य क्षेत्रों तक गंगा नदी का पानी फैल चुका था और लोगों के बीच भय का माहौल बन रहा था, लेकिन अब नदी का पानी घटने के साथ आज मंदिरों में पूजा की गई।

Read Also: ग्रामीण सड़को का निर्माण सरकार की प्राथमिकता : महाबली सिंह

Mokama News : मोकामा नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण बल्लभ सिंह तथा पार्षद मुरारी प्रसाद व रामबली सिंह ने गंगा के जलस्तर में कमी को बेहतर संकेत कहा है। मोकामा थाना क्षेत्र के टोला व अन्य इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। अब लोग दहशत से उबरने लगे है।