प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या को लेकर मिसेज इंडिया मोनिका मणि ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से " इको फ्रेंडली पार्टी एंड से नो टू प्लास्ट...
बिहार

पूर्व मिसेज इंडिया मोनिका मणि हुआ इको फ्रेंडली पार्टी एंड से नो टू प्लास्टिक का आयोजन

मुजफ्फरपुर,संवाददाता। प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या को लेकर मिसेज इंडिया मोनिका मणि ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ” इको फ्रेंडली पार्टी एंड से नो टू प्लास्टिक” का आयोजन किया।

  मिसेज इंडिया 2017 मोनिका मणि, ने कई फैशन शो और समाजिक समारोहों का सफलता पूर्वक आयोजन किया है, और साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपने सजग भूमिका के लिए भी लोकप्रिय रही हैं।

 मोनिका कहती हैं वर्तमान समय में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है और सारी मानवता इस एक समस्या से वैश्विक स्तर पर जूझ रही है। हर जगह प्रदूषण ही है, प्रदूषण है। इसका  प्लास्टिक एक प्रमुख कारण है, इसके उपयोग की अधिकता अब एक गंभीर समस्या बन चुकी है।

Read also- औरंगाबाद समेत 16 जिलों में जीविका दीदियों को 8 सौ करोड़ का ऋण देगा स्टेट बैंक

 मोनिका मणि ने कहा कि आज भारत समेत कई देशों की सरकारों ने प्लास्टिक के उपयोग को निषेध कर रखा है। इसी विचार को समर्थन देने और समाज को यह संदेश और प्रेरणा देने के लिए ने मुजफ्फरपुर में मैंने अपने पुत्री के प्रथम जन्म दिवस पर इस पार्टी का आयोजन किया है। इसका थीम है ” इको फ्रेंडली पार्टी एंड से नो टू प्लास्टिक “।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

   मोनिका मणि ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन उद्देश्य समाज को संदेश देना था कि हम दैनिक जीवन के साथ साथ अपने विशेष दिनों को भी पर्यावरण अनूकूल ढंग से आयोजित कर सकते है और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मदारियों को सफलता पूर्वक निभा सकते है। इस आयोजन में किसी भी प्रकार के सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के बने सामान का उपयोग नहीं किया गया था। इसमें गुब्बारों की जगह कागज के फूलों का प्लास्टिक के बने सामानों की जगह बायो डिग्रेडेबल मैटेरियल से बने सामानों का इस्तमाल किया गया।  कार्यक्रम में धनंजय कुमार जो की भारत पेट्रोलियम में कार्यरत है तथा भारत पेट्रोलियम के अन्य उच्च अधिकारी गौरव शर्मा (टेरिटरी मैनेजर रिटेल), अभिषेक सिन्हा (टेरिटरी कॉर्डिनेटर),  सत्यप्रकाश यादव ( डेपो प्रभारी) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.