बेटिकट यात्रियों से 50 लाख से अधिक वसूली गई। मंडल रेल प्रबंधक नीलमणि के निर्देशन एवं वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद के मार्गदर...
बिहार

एक दिन में 50 लाख से अधिक वसूली गई बेटिकट यात्रियों से

बेटिकट यात्रियों से 50 लाख से अधिक वसूली गई। सोनपुर,विश्वनाथ सिंह। मंडल रेल प्रबंधक नीलमणि के निर्देशन एवं वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद के मार्गदर्शन में बिना टिकट यात्रा सहित बिना उचित प्राधिकार के  यात्रा करने वाले यात्रियों को हतोत्साहित करने के लिए सोनपुर मंडल द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महज एक दिन में बेटिकट यात्रियों से 50 लाख से अधिक वसूली गई।

नजीजतन सोनपुर मंडल के इतिहास में पहली बार 29 नवंबर 2021 को 1 दिन में सर्वाधिक 8091 यात्री बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करते पकड़े गए। जिनसे जुर्माने के रूप में रिकॉर्ड 50 लाख 28 हजार 565 रुपए वसूल किये गए। जो कि पूर्व मध्य रेल के पांचो मंडलों में सोनपुर मंडल द्वारा सर्वाधिक रुपए  वसूलने का रिकॉर्ड हैl

Read also- पुनीता देवी के मुखिया बनने से चित्रांश परिवार में खुशी का माहौल

 इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि सोनपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में संचालित विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों पर सघन, औचक व किलेबंदी के रूप में टिकट चेकिंग की गई, जिससे केवल नवंबर माह के  दिनांक 29 तक कुल 55 हजार 112 बिना टिकट यात्रा के मामलों से 3 करोड़ 14 लाख 72 हजार 175 रुपए किराए एवं जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। साथ ही टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ऐसे सभी यात्रियों को आगे से नियमानुसार उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी गई।

 टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के टिकट जांच दस्ता, रेल एवं स्लीपर यूनिट के टिकट जांच कर्मचारी एवं आरपीएफ स्टाफ का योगदान रहा। इस संबंध में आगे उन्होंने कहा की इस उपलब्धि से सोनपुर मंडल का चेकिंग स्टाफ अत्याधिक उत्साहित है और आगे भी इसी मुस्तैदी व प्रभावी तरीके से टिकट चेकिंग की जाएगी, ताकि बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले यात्री हतोत्साहित हो सकें और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लग सके।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.