मातृ दिवस : मदर्स डे के अवसर पर पटना में बेस्ट मॉम सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वंदे मातरम फाउंडेशन...
बिहार

मातृ दिवस : वंदे मातरम फाउंडेशन ने सम्मानित किया बेस्ट मॉम को  

मातृ दिवस : पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। मदर्स डे के अवसर पर पटना में बेस्ट मॉम सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वंदे मातरम फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में वंदे मातरम फाउंडेशन द्वारा अपने कार्यालय में “बेस्ट मॉम सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इसमें सम्मान समारोह में दो महिला उद्यमी और एक आशा कार्यकर्ता को “बेस्ट मॉम सम्मान” से सम्मानित किया गया।

Read also- रत्नाकर कुमार की फ़िल्म मायावी में नज़र आएंगे आदित्य अजय ओझा, शूटिंग जून में

महिला उद्यमी में अमृता झा और सरिता प्रसाद को तथा आशा कार्यकर्ता रीना सिन्हा को “बेस्ट मॉम” अवार्ड दिया गया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने कहा कि तीनों महिलाओं ने अपने माँ का दायित्व का निर्वहन तो सफलता पूर्वक कर ही रही हैं साथ ही साथ अपने कार्य क्षेत्र में और सामाजिक कार्यों में भी लगातार दूसरों का सहयोग करती रहती हैं। इनकी इस तरह की सहभागिता और समर्पण की भावनाओं को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया है।

Get Corona update here

उक्त अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के संगठन सचिव सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष पुष्पा तिवारी, महिला अध्यक्ष चंदा दास, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, सदस्य राजीव भाई, प्रियंका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.