छपरा में आज कचहरी रोड स्थित कालीबाड़ी में माता का पट खुल गया। शहर के बंगाली समाज द्वारा यहां पर करीब 99 साल से बंगाली रीतिरिवाज के अनुसार .
बिहार

खुल गया माता का पट , दर्शन को आने लगे श्रद्धालु

छपरा ,प्रणव प्रखर। छपरा में आज कचहरी रोड स्थित कालीबाड़ी में माता का पट खुल गया। शहर के बंगाली समाज द्वारा यहां पर करीब 99 साल से बंगाली रीतिरिवाज के अनुसार परम्परागत तरीके से पूजन का आयोजन किया जाता रहा है। इसे परम्परागत इसलिए कहते है कि यहाँ के पुरोहित जिसे बंगला भाषा मे पुरत मोशाय  कहते है पीढ़ी दर पीढ़ी इन्ही के परिवार द्वारा पूजा कराई जाती है और वही मूर्ति बनाने वाले कारीगर भी एक ही परिवार के लोग होते हैं  जो सदियों से मूर्ति बनाते चले आ रहे है।

वही यहां के पुरोहित ने बताया की आज की षष्टी पूजा का विशेष महत्व होता है आज के दिन भगवान भोले नाथ का आवाहन किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है उनका आवाहन कर उनसे प्रार्थना की जाती हैं कि हम आपकी पूजा करना चाहते है क्योंकि भगवान भोलेनाथ  काफी गुसैल माने जाते हैं। वही यहां क़े पूजा सचिव अवषेश कुमार सिन्हा उर्फ भोला दा ने बताया  कि  हम कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।

READ ALSO- पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार पहुंची भोपाल, किया पौधरोपन

 वही  छपरा शहर  में दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, यहां के मंदिरों को रंग बिरंगे आकर्षक लाइटों से सजाया गया है और जगह जगह पर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा घूमने वालो से अपील की है कि मेला में जाने वाले लोग कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें

 वही  छपरा शहर  में दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, यहां के मंदिरों को रंग बिरंगे आकर्षक लाइटों से सजाया गया है और जगह जगह पर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा घूमने वालो से अपील की है कि मेला में जाने वाले लोग कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें


Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.