rajeev pratap rudhi
बिहार

सांसद ने ऑक्सीजन प्लांट का किया अवलोकन,पंचायत वार्ड सचिवों ने सौंपा ज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ी समस्या पर की चर्चा, नहीं सुनी महिला स्वास्थ्यकर्मियों की समस्या। सोनपुर, विश्वनाथ। सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार के दिन सारण सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अनुमंडल अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के दूसरे दिन पहुँच ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन किया। अवलोकन के पूर्व अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी दिलीप कुमार ने उनके आगमन पर स्वागत किया, वही महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बुके व गुलाब के फूल देकर स्वागत की। रूडी ने ऑक्सीजन प्लांट के अवलोकन के क्रम में बिधुत आपूर्ति  पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में कोरोना के तीसरी लहर से वचाव व सुरक्षा के देखते हुए विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, तो वैसे स्थिति में ऑक्सीजन मिलने में मरीजों को कठिनाई हो सकती है। इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से लेकर विभागीय अधिकारियों से उन्होंने इस गंभीर समस्या का समाधान करने की बात कही।

  सांसद रूढ़ि ने ऑक्सीजन प्लांट के अवलोकन के दौरान कहा कि कोरोना महामारी में संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी हुई थी, जिसके कारण कितने लोगों की जान चली गयी। इस गम्भीर समस्याओं को देखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए साधुवाद दिए।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/bihar/unicef-organizes-orientation-program-for-civil-society-organizations-14011-2021-09-07/

 दूसरी ओर दर्ज़नों पंचायत वार्ड सचिवों ने सांसद को तीन सूत्री माँग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। स्वास्थ्य कर्मी ममता एवं आशा ने जब सांसद से अपनी समस्याओं की गुहार लगाने की कोशिश की तो उनकी समस्याओं को सारण सांसद नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। अपनी समस्या सुनने से इंकार करने के बाद आक्रोशित ममता, आशा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि वह सिर्फ बड़े लोगों के सांसद हैं और उनकी ही समस्याओं को सुनते हैं। एक अन्य बात यह रही कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुमंडलीय अस्पताल में आगमन होने के बाद कहीं भी कार्यकर्ता का हुजूम देखने को नहीं मिला।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.