मिसेज इंडिया रोहिणी झा का भव्य स्वागत और सम्मान पटना स्थित ओम हेल्थ केयर क्लिनिक और डाइग्नोस्टिक सेंटर पर किया गया। बिहार के प्रसिद्ध चर्म...
बिहार

मिसेज इंडिया रोहिणी झा का पटना में किया गया स्वागत

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। मिसेज इंडिया रोहिणी झा का भव्य स्वागत और सम्मान पटना स्थित ओम हेल्थ केयर क्लिनिक और डाइग्नोस्टिक सेंटर पर किया गया। बिहार के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ और आयुष्मान भारत फाउंडेशन के डॉ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया।
उक्त अवसर पर डॉ आरके गुप्ता ने मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ आरके गुप्ता ने कहा कि डॉ झा शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा में भी अग्रसर हैं। इनके द्वारा अनेक सामाजिक कार्यक्रम चलाए गए हैं, जो युवाओं और महिलाओं के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध हुआ है। डॉ गुप्ता ने कहा कि बिहार प्रदेश के साथ साथ पूरा देश का आप पर गर्व कर रहा है। उन्होंने बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इसे भी पढ़ें-पत्रकार हत्या कांड के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगीः मुख्यमंत्री
इस अवसर पर आयुष्मान भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी और राष्ट्रीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें- द्वादश ज्योतिर्लिंग: जानें कहां अवस्थित हैं ज्योतिर्लिंग और क्या हैं इसके महत्व
इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त हरे राम कुमार, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, अनुराग समरूप, हर्षवर्धन, कुंदन कुमार सिंह, दीपू कुमार और डॉ दिनेश कुमार उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *