प्रख्यात तबला वादक शिव कुमार सिंह की स्मृति में आज प्रथम पुण्यतिथि पर स्थानीय कालिदास रंगालय में संगीत श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया...
बिहार

प्रख्यात तबला वादक शिव कुमार सिंह को दी गई संगीत श्रद्धांजलि

पटना, संवाददाता। प्रख्यात तबला वादक शिव कुमार सिंह की स्मृति में आज प्रथम पुण्यतिथि पर स्थानीय कालिदास रंगालय में संगीत श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर कई  कलाकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बिहार के वरिष्ठ पत्रकार एवं कला सांस्कृतिक पुरुष विश्वमोहन चौधरी संत, हेमराज सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, सावित्री सिंह, रितेश परमार,पत्रकार आकाश कुमार, मजदूर नेता राम आशीष ठाकुर, शिवजी सिंह, मनी मोहन, समाज सेविका नीलम सिंह, चर्चित नृत्यांगना अंजुला कुमारी प्रमुख थे। इन लोगों ने समारोह को संबोधित करते हुए तबला वादक स्व.शिव कुमार सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Read also- कबीर परम्परा के राजनीतिक संत थे भूपेंद्र नारायण मंडल : डॉ. ध्रुव

 स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के तबला के प्रति साधना,लग्न एवं उनके द्वारा छात्राओं को तबले के प्रति दी गई शिक्षा प्रेरणा एवं मार्गदर्शन देने का जो काम किया उसको भी लोगों ने याद किया।

Get Corona update here

सुर ताल के इस आयोजन के मुख्य आयोजक कुमार कृष्ण किशोर थे। जबकि हेमराज सिंह के एकल तबला वादन कर रहे थे। साथ में संगत कर रहे थे सुधीर कुमार। दूसरे कलाकारों में शास्त्रीय गायन की ओर संतोष अनिशावादी का गायन उनके संगीत श्रद्धांजलि समारोह का मुख्य आकर्षण था। सुश्री हिया,प्राची,असीम अपने कथक नृत्य से स्वर्गीय शिव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.