Global Kayastha Conference
बिहार

नम्रता आनंद पटना और कमल किशोर होंगे मगध प्रमंडल के जीकेसी के प्रभारी

बिहार प्रदेश Global Kayastha Conference के प्रमंडलीय प्रभारियों की सूची

Global Kayastha Conference ने सभी प्रमंडलों में मनोनीत किए

पटना, संवाददाता। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायस्थों के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रगति के लिए कार्य कर रहे Global Kayastha Conference (जीकेसी) ने बिहार में भी अपने संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।इस सिलसिले में राज्य के सभी प्रमंडलों के लिए आज जीकेसी के प्रभारी मनोनीत कर दिए गए।

Read also: डीएम ने वैक्सीन जागरूकता रथ को किया रवाना, लोगों ने की सराहना

Global Kayastha Conference (जीकेसी) बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा.नम्रता आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को सारण, प्रदेश उपाध्यक्ष रूबी दास को भागलपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रकाश श्रीवास्तव को तिरहुत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिय रंजन को मुंगेर का प्रभारी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार को दरभंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार प्रभाकर को कोसी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर को मगध, प्रदेश सचिव काजल मित्रा को पूर्णिया का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने नवनियुक्त प्रमंडल प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहिा कहा कि उनके नेतृत्व में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में जरूर सफल होगा।

डॉक्टर नम्रता आनंद ने बताया कि सभी प्रमंडल प्रभारी अपने-अपने प्रमंडल के अधीन संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यक्रम तय करेंगे और निर्धारित समय सीमा के भीतर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे।उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास हर जिला में संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने का है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मगध प्रमंडल के प्रभारी कमल किशोर ने कहा कि कायस्थों की जनसंख्या बिहार में काफी है, लेकिन एकजुट नहीं रहने के कारण हम राजनीतिक हाशिए पर आ गए हैं।हम सभी को एकजुट कर सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने बताया कि जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद भी बिहार में संगठन को मजबूत करने पर विशेष रुप से ध्यान दे रहे हैं और उनके द्वारा इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.