"अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस" के शुभ अवसर पर " मानव अधिकार रक्षक " द्वारा पटना कंकड़बाग के शिवाजी पार्क में जागरूकता अभियान" का शुभारंभ किया ग...
बिहार

मजदूर दिवस पर मानवाधिकार रक्षक बनीं नम्रता आनंद

मानवाधिकारों के हनन को रोकने की ली शपथ।

पटना, संवाददाता। “अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस” के शुभ अवसर पर ” मानवाधिकार रक्षक ” द्वारा पटना कंकड़बाग के शिवाजी पार्क में जागरूकता अभियान” का शुभारंभ किया गया। इसमें संस्था की सलाहकार और विशेष अतिथि के तौर पर उषा विद्यार्थी (सदस्य महिला आयोग एवं पूर्व विधायक), शैलेंद्र गुरुजी (पतंजलि योग,जिला प्रभारी,पटना), पिंकी यादव (वार्ड पार्षद,अशोक नगर), रीता सिन्हा (संस्थापिका), अरविंद कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष), चेतन थिरानी (प्रदेश अध्यक्ष,बिहार), नम्रता आनंद (प्रदेश अध्यक्ष, महिला समिति, बिहार) उपस्थित थे।

 कार्यक्रम का शुभारंभ जन गण मन राष्ट्र गान से हुआ। मंच संचालन प्रीति लता ने किया। मौके पर शैलेंद्र गुरुजी ने अपने वक्तवय से योग शिक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया और बताया कि मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट का इस जागरूकता अभियान से लोगों को बहुत ही ज्यादा फायदा होगा। इससे मानव अपने मूल्य अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।मैं इस अभियान का हिस्सा बनकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

संस्था की एक्टिव मेंबर सविता ने कहा इस अभियान को लेकर जागरूकता नाने के उद्देशय से कहा कि हर इंसान के लिए अपना अधिकार जानना जरूरी है और साथ में कुछ मुख्य धाराओं जैसे पोस्को एक्ट, डॉरी एक्ट और भी विभिन्न धाराओं के बारे में सभी को जानकारी दी।

Read also- शनि का गोचर परिवर्तण : 29 अप्रैल से शनि कुंभ राशि में, पलटेगी 6 राशियों की किस्मत

संगठन से नई नई जुड़ी डा. नम्रता आनंद ने कहा कि बच्चों और युवाओं को और अशिक्षित लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है।  ट्रस्ट की संस्थापिका रीता सिन्हा नेमहिलाओं को प्रेरित करते हुए जागरूकता  अभियान से जुड़ने की अपील की।

Get Corona update here

 मौके पर डा. उषा विद्यार्थी ने मजदूर दिवस और महिला सशक्तीकरण बात की। बच्चियों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि कैसे महिला आज घर से बाहर निकलकर अपने गांव जिला,राज्य और देश का नाम रौशन कर रही है। कार्यक्रम में कई नए लोगों ने संस्था की सदस्यता ली।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.