तेजी से उभरती और अपनी पहचान बना रही म्यूजिकल संस्था हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने आज पटना के गांधी मैदान में आयोजित गांधी शिल्प ब....
बिहार

हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम में बोलीं डा. नम्रता आनंद- आह और वाह दोनों का संगम है संगीत  

पटना, संवाददाता। तेजी से उभरती और अपनी पहचान बना रही म्यूजिकल संस्था हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने आज पटना के गांधी मैदान में आयोजित गांधी शिल्प बाजार 2022 में अपनी संगीतमय प्रस्तुति से  लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 राजधानी पटना के गांधी मैदान में  विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार नयी दिल्ली द्वारा प्रायोजित और अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुराज्यीय सहकारी समिति, पटना द्वारा गांधी शिल्प बाजार 2022 का आयोजन किया गया है। गांधी शिल्प बाजार 2022 के समापन दिवस पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजन, नवरात्रि और छठ पर आधारित गीत पेश कर लोगों का मनोरंजन किया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, कुमार संभव, दिवाकर कुमार वर्मा, श्रेया श्रीवास्तव और राज जायसवाल शामिल थे।

Read also- वैशाली का वैभव : जानें कहां है चौमुखी शिवलिंग और क्या है इसका रहस्य

        इस अवसर पर म्यूजिकल ग्रुप और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से सम्मानित शिक्षिका डा. नम्रता आनंद ने कहा कि संगीत‘आह और वाह’दोनों की सुखद अनुभूति कराता है, मतलब संगीत आह और वाह दोनों का संगम है। इसे सिर्फ हल्के मनोरंजन से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Get Corona update here

उन्होंने कहा कि का ही एक संयुक्त मिश्रण कर्कश और कानफाड़ू हो जाता है और दूसरा संयुक्त मिश्रण कर्णप्रिय संगीत बन कर कानों रस घोलता है। हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ऐसे रसों से दर्शकों को और श्रोताओं को सराबोर करने का काम करता है। आगे भी करता रहेगा।    हर्षा म्यूजिकल ग्रुप को मंच देने के लिये अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुराज्यीय सहकारी समिति पटना की अध्यक्ष अर्चना सिंह का उन्होंने शुक्रिया अदा भी किया। साथ में डा. नमता आनंद ने सभी लोग को नवरात्रि और चैती छठ की शुभकामनाएं भी दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.