जीकेसी का राष्ट्रीय अधिवेशन उदयपुर में 17-18 दिसम्बर को होगा। बिहार प्रदेश कायस्थ कांफ्रेंस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन कर...
बिहार

17-18 दिसम्बर को उदयपुर में होगा जीकेसी का राष्ट्रीय अधिवेशन : राजीव रंजन

जीकेसी का राष्ट्रीय अधिवेशन उदयपुर में 17-18 दिसम्बर को होगा। पटना, संवाददाता। बिहार प्रदेश कायस्थ कांफ्रेंस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि दो वर्षों से भी कम की छोटी सी आयु में इस संगठन ने विश्व के दो दर्जन देशों एवं 25 प्रांतों में अपनी इकाइयाँ गठित की हैं। वहीं 200 से अधिक स्थानों पर शंखनाद यात्राएँ, नेपाल में विश्व कायस्थ महासम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ साथ अब आगामी 17-18 दिसंबर2022 को राजस्थान के उदयपुर शहर में प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने जा रहा है।उन्होंने वहां लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित होकर जीकेसी का राष्ट्रीय अधिवेशन को यादगार बनाएं।

   श्री प्रसाद ने कहा कि रोज़गार,विवाह,कैरीअर काउंसलिंग,पर्यावरण संबंधी जागरूकता,कुटीर उद्योग एवं समाज के अंदरूनी विवादों के निष्पादन में भी संगठन बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रहा है। इन सबसे परे 24 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए विराट आयोजन प्रस्तावित है।

Read also- कायस्थ जाति को चप्पे चप्पे पर नेता पैदा करने की जरूरतः राजीव रंजन    

श्री प्रसाद ने कहा कि इन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जिलावार सम्मेलन एवं बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाये जाएँगे।अपने गौरवशाली अतीत को दुहराने के लिए ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस योजनाबद्ध तरीक़े से भावी रणनीति पर कार्य करने के लिये संकल्पित है।

 बैठक में प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने स्थानीय निकायों में समाज के लोकप्रिय उम्मीदवारों की जीत के लिए संगठन को कमर कस कर लगने का आह्वान करते हुए कहा कि पटना में मेयर प्रत्याशी विनीता कुमारी समेत विभिन्न निकायों के प्रत्याशियों के समर्थन की सूची जारी की गई है। जीकेसी इन सूची में शामिल उम्मीददवारों का समर्थन करता है। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने आगामी एक वर्ष के लिये संगठन के कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया।

 इस अवसर पर कमल किशोर, मुकेश महान, प्रियरंजन, संजय कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, दीप श्रेष्ठ, सुबाला वर्मा, राजेश कुमार डब्लू, अतुल आनंद सन्नु, हरि कृपाल, संजू, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, शिवानी गौड़, अनिल दास, नीलेश रंजन, संजय कुमार सिन्हा, जयंत मल्लिक, आशुतोष ब्रजेश, बलिराम, दिवाकर कुमार वर्मा, अजय अमबष्ठ, पीयूष श्रीवास्तव, सुशांत सिंन्हा, रवि सिन्हा, नंदा कुमारी, सुशील श्रीवास्तव, धनंजय प्रसाद, रंजना कुमारी, निशा पराशर, अनुराग समरूप, रश्मि सिन्हा, ज्योति दास, वंदना सिन्हा, नूतन सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, रवि शंकर चैनपुरी, अमित प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, प्रवीण सिन्हा, रवि शंकर चैनपुरी,विनय देवकुलियार,निखिल वर्मा,मनीष कुमार,धर्मांश रंजन,सरोज सिन्हा,चंदन सहाय,नीरज कुमार,सरोज सिन्हा,रविशंकर प्रभाकर,अरविंद सिन्हा,सौरभ श्रीवास्तव,बिंदुभूषण प्रसाद,अरविंद प्रियदर्शी,नवीन सिन्हा,ललित सिन्हा,शशांक शेखर,रुद्र प्रताप लाल,कृष्ण गोपाल सिन्हा,कैप्ट राणेश,निहारिका कृष्ण अखौरी,शालिनी कर्ण,सागरिका वर्मा समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.